लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के पिता को ईमेल से मिली जान लेने की धमकी, बोला गया- "लॉरेंस बिश्नोई का न लो नाम"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2023 13:41 IST

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। बलकौर सिंह को ईमेल के जरिए मिली धमकी में कहा गया है कि अगर उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया तो उन्हें जल्द ही मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई हैधमकी में कहा गया है कि अगर उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया तो जल्द ही मार दिया जाएगासिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी भरा ईमेल राजस्थान से मिला है

चण्डीगढ़: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को बताया कि उन्हें एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि ईमेल के जरिए मिली धमकी में कहा गया है कि अगर उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया तो उन्हें जल्द ही मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

बीते कई दिनों से चण्डीगढ़ में पंजाब सरकार पर बेटे मूसेवाला के केस में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना देने वाले बलकौर सिंह ने बताया कि उन्हें धमकी भरा ईमेल राजस्थान से मिला है, जिसमें कहा गया है कि अगर उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुंह खोला तो उन्हें भी जल्द ही सिद्धू मूसेवाला के पास पहुंचा दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने कहा है कि वो लॉरेंस बिश्नोई का नाम न लें।

मालूम हो कि बेटे के लिए लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे बलकौर सिंह को इसके पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। जिसमें कहा गया था कि उन्हें 25 अप्रैल से मार दिया जाएगा।

बलकौर सिंह ने कहा, “आखिर कोई बताए कि मैं कहां पर गलती कर रहा हूं? क्या बेटे के लिए इंसाफ मांगना गुनाह है?, क्या बेटे के कत्ल का केस लड़ना गुनाह है? मुझे तीन बार 18 फरवरी, 24 फरवरी और 27 फरवरी को जान से मारने की धमकी दी गई। कहा गया कि मुझे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। मैं चाहता हूं कि सरकार मेरी सुरक्षा वापस ले ले, मुझे सरकार से कुछ नहीं चाहिए। अपनी लड़ाई मैं खुद लड़ सकता हूं।"

वहीं बलकौर सिंह को मिले धमकी के संबंध में पंजाब पुलिस की ओर कहा गया है कि वो धमकी देने वालें के खिलाफ जांच कर रहे हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

धमकी के इस प्रकरण से पहले बलकौर सिंह ने बीते 7 मार्च को सरकार के खिलाफ पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तहकीकात पंजाब पुलिस की बजाय सीबीआई करे।

बलकौर सिंह ने भगवंत मान सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, "पंजाब पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया। मुझे केवल आश्वासन मिला और वो मेरे बच्चे की हत्या को कालीन से ढंक रहे हैं। मेरे पास कुछ भी नहीं है, इसलिए मुझे विधानसभा के बाहर आना पड़ा।”

मालूम हो कि पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा में 28 साल के युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या के ठीक एक दिन पहले भगवंत मान सरकार ने 424 लोगों सहित मूसेवाला के मिल रही सरकारी सुरक्षा कम कर दी थी। हत्यारों ने सिद्धू को घेरकर बेहद नजदीक से गोली मारी और उसके बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया था।

पुलिस जांच में पता चला कि हत्यारों ने मूसेवाला पर करीब 30 राउंड फायर किया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सीधे तौर पर कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगी गोल्डी बराड़ को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के जरिए गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाक्राइमPunjab Policeचंडीगढ़Lawrence
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप