लाइव न्यूज़ :

सिद्दीपेटः आधुनिक घर और लग्जरी कार सहित विलासिता वाली चीजों की मांग, मजदूर पिता ने नहीं दिया तो 21 वर्षीय बेटे ने दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 18:21 IST

जगदेवपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के बेटे ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वह शराब का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाया गया जहां 31 मई को मौत हो गई।आधुनिक घर और लग्जरी कार सहित विलासिता वाली चीजों की मांग करता था। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता के पास दो एकड़ जमीन है।

हैदराबादः तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में खेतिहर मजदूर के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा लग्जरी कार नहीं खरीदे जाने से नाराज उसके 21 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 30 मई को चटलापल्ली गांव में हुई। मजदूर का बेटा अपने खेत में गया और उसने कीटनाशक पी लिया, बाद में वह अपने घर गया और अपने माता-पिता को बताया कि उसने यह कदम उठा लिया है। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां 31 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जगदेवपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के बेटे ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वह शराब का आदी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपने माता-पिता से झगड़ा करता था और आधुनिक घर और लग्जरी कार सहित विलासिता वाली चीजों की मांग करता था। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता के पास दो एकड़ जमीन है।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लग्जरी कार खरीदने पर अड़ा रहा। पुलिस ने बताया कि वे 30 मई को सिद्दीपेट गए और कोई अन्य कार लेने की बात कही लेकिन उनके बेटे ने मना कर दिया और दोपहर में ‘‘ज़हरीला’’ पदार्थ खा लिया। लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPoliceतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार