लाइव न्यूज़ :

Shraddha Walkar murder case: मौत के बाद श्रद्धा की हड्डियां किसी धारदार हथियार से काटी, एम्स फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख गुप्ता ने कहा-शव के अलग-अलग टुकड़े किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 20:48 IST

Shraddha Walkar murder case: दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर 2022 को श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमौत के बाद श्रद्धा की हड्डियां किसी धारदार वस्तु से काटी गई थीं।अवशेषों की जांच से मृतक की उम्र 20 साल से अधिक होने की पुष्टि हुई है। मिले खून के निशान के नमूने मृतका के पिता के नमूनों से मेल खाते हैं।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर के गुप्ता ने शनिवार को बताया कि श्रद्धा वालकर के अवशेषों का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स चिकित्सा दल ने कहा है कि मौत के बाद श्रद्धा की हड्डियां किसी धारदार वस्तु से काटी गई थीं।

श्रद्धा (27) की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने पिछले साल दिल्ली में कथित तौर पर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाया था। दिल्ली पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में एम्स चिकित्सा दल ने पुष्टि की है कि एक वन क्षेत्र से बरामद निचले जबड़े के अवशेष सहित अन्य हड्डियां और अवशेष महिला के हैं।

चिकित्सा बोर्ड का नेतृत्व करने वाले डॉ. गुप्ता ने बताया कि अवशेषों की जांच से मृतक की उम्र 20 साल से अधिक होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मौत के बाद हड्डियों को किसी धारदार वस्तु से काटा गया था, संभवत: शव के अलग-अलग टुकड़े करने के लिए। दिल्ली पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 

दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर 2022 को कहा था कि एक वन क्षेत्र से बरामद हड्डियों से लिए गए डीएनए के नमूने और जिस घर में श्रद्धा की हत्या हुई थी, वहां मिले खून के निशान के नमूने मृतका के पिता के नमूनों से मेल खाते हैं।

पुलिस ने बताया था कि दो स्वतंत्र प्रयोगशालाओं-हैदराबाद स्थित डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर और दिल्ली में सीबीआई की केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने नमूनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि की थी। श्रद्धा की हत्या पिछले साल मई में हुई थी, लेकिन यह मामला कई महीनों बाद सामने आया था।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो