लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: आफताब ने घर के शौचालय में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और छतरपुर पहाड़ी पर फेंका, नाले में फेंका, वालकर के पिता ने कोर्ट से कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2023 16:42 IST

Shraddha Murder Case: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ के समक्ष सरकारी अभियोजक द्वारा अभियोजन गवाह के रूप में विकास मदन वालकर से जिरह की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा का गला घोंट दिया।शव को आसानी से फेंकने के लिए उसे छोटे टुकड़ों में काट दिया।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की। 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर के पिता ने अदालत से कहा कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके ‘लिव-इन’ साथी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने किराये के घर के शौचालय में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें छतरपुर पहाड़ी पर फेंक दिया।

श्रद्धा के पिता विकास मदन वालकर ने दिल्ली की एक अदालत के सामने गवाही दी कि पूनावाला ने छतरपुर एन्क्लेव में '100 फुटा रोड' पर शमशान घाट मंदिर (श्मशान भूमि मंदिर) के पीछे नाले पर पहुंचकर, ठीक उसी जगह की ओर इशारा किया जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंके थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बाद में उस स्थान से श्रद्धा की लगभग 13 हड्डियां बरामद कीं। दिल्ली की अदालत सनसनीखेज हत्या मामले में गवाहों की गवाही दर्ज कर रही थी। श्रद्धा वालकर आरोपी के साथ ‘लिव-इन’ संबंध में थी। उसकी पिछले साल 18 मई को पूनावाला ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

आरोपी पर आरोप है कि उसने पुलिस और जनता से बचने के लिए उसके शव को आरी से काटकर टुकड़ों को शहर भर में सुनसान जगहों पर फेंकने से पहले कई दिनों तक फ्रिज में रखा था। उसके शरीर के कई अंग बाद में पास के जंगल में पाए गए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ के समक्ष सरकारी अभियोजक द्वारा अभियोजन गवाह के रूप में विकास मदन वालकर से जिरह की गई। उन्होंने गवाही दी कि पूनावाला ने 18 मई, 2022 को श्रद्धा का गला घोंट दिया और फिर उसके शव के को आसानी से फेंकने के लिए उसे छोटे टुकड़ों में काट दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसश्रद्धा वालकर हत्याकांडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?