लाइव न्यूज़ :

सरस्वती वैद्य मर्डर केसः शव के टुकड़े करने के बाद प्रेशर कुकर में उबाला, पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए, जानें अब तक क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2023 10:54 IST

Saraswati Vaidya Murder Case: महिला सरस्वती वैद्य और मनोज साने (56) ‘लिव-इन’ में रहते थे। साने को कथित तौर पर सरस्वती की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना ठाणे जिले के मीरा रोड की है, जहां ये लोग एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहते थे।अदालत ने 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।अभी तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक फ्लैट में महिला के शव के टुकड़े मिलने की घटना के मामले मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। महिला के शव के कुछ टुकड़ों को कथित तौर पर प्रेशर कुकर में उबाला गया था।

गौरतलब है कि महिला सरस्वती वैद्य और मनोज साने (56) ‘लिव-इन’ में रहते थे। साने को कथित तौर पर सरस्वती की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना ठाणे जिले के मीरा रोड की है, जहां ये लोग एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहते थे।

साने को एक अदालत ने 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-एक) के जयंत बजबाले ने बताया, “मामले में सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। अभी तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। मिलान के लिए सरस्वती और उसके करीबियों के डीएनए नमूने लिए गए हैं।”

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को सरस्वती की बहनों को उसके अवशेष सौंप दिए, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। आरोपी और महिला के बीच हुई बातचीत (चैट व कॉल) के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि साने पर सरस्वती को कीटनाशक देकर मारने का संदेह है।

उसने कथित तौर पर बोरीवली के पश्चिमी उपनगर की एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था। संदेह है कि हत्या चार जून को की गई। हालांकि, इसका खुलासा सात जून को हुआ, जब मीरा रोड (पूर्व) स्थित आकाशदीप बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने सरस्वती के फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की और उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़ उसमें दाखिल हुई।

राशन की एक दुकान पर काम करने वाले साने ने दावा किया कि सरस्वती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी और उसने उसके शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस से कथित तौर पर कहा कि वह एचआईवी से संक्रमित है और उसके सरस्वती के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि सरस्वती उसकी पत्नी थी और दोनों ‘लिव-इन’ में नहीं रह रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा