लाइव न्यूज़ :

सारणः दस साल के नाबालिग ने चार वर्ष की मासूम बच्ची से की हैवानियत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2021 14:45 IST

बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र का मामला है. नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर बाल गृह भेज दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे बच्‍चे को गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ा गया है.बच्ची की मां को समझौता नागवार गुजरा.थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को पूरी बात बताई.

पटनाः बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 10 साल के नाबालिग लड़के के द्वारा चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

इस बच्‍चे को गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ा गया है. पीड़िता की मां ने थाने में जाकर नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़का अपने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची के साथ गंदा काम करते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद बस्ती का माहौल बिगड़ गया. लोग बच्चे की हरकत पर आक्रोशित थे. कुछ लोग मामले को सुलझाने में लगे थे. बच्ची की मां को समझौता नागवार गुजरा.

लेकिन पीड़िता की मां ने पुलिस से इस मामले की शिकायत कर दी. महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची, जहां उसने थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को पूरी बात बताई. महिला द्वारा थाने में नाबालिग युवक को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर बाल गृह भेज दिया.

बच्ची की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया गया है. अभी रिपोर्ट नहीं मिली है. रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी. घटना को लेकर बस्ती में तनाव है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल