लाइव न्यूज़ :

Santosh Deshmukh Murder Case: पुणे से सुदर्शन चंद्रभान घुले और सुधीर सांगले अरेस्ट?, सरपंच संतोष देशमुख हत्या केस में अब तक 6 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 14:36 IST

Santosh Deshmukh Murder Case: पुलिस ने पहले जयराम माणिक चांगे (21), महेश सखाराम केदार (21), प्रतीक घुले (24) और विष्णु चाटे (45) को गिरफ्तार किया था जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या में शामिल सात लोगों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। नौ दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। विरोध करने को लेकर देशमुख की हत्या की गई।

Santosh Deshmukh Murder Case: पुलिस ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल दो फरार आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को गिरफ्तार कर उन्हें आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि दोनों को धुले से गिरफ्तार किया गया है लेकिन बाद में बीड पुलिस ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारियां पुणे में की गईं।

इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में शामिल सात लोगों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले जयराम माणिक चांगे (21), महेश सखाराम केदार (21), प्रतीक घुले (24) और विष्णु चाटे (45) को गिरफ्तार किया था जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। बीड जिले में केज तहसील स्थित मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को अगवा कर लिया गया था और नौ दिसंबर को उनकी हत्या कर दी गई थी।

एक पवन चक्की कंपनी से कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली किए जाने का विरोध करने को लेकर देशमुख की हत्या की गई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है। फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस दलों को तैनात किया गया था। उन्हें पकड़ने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने फरार लोगों का पता लगाने के लिए तीन लोगों से पूछताछ की, मुखबिरों की मदद ली और प्रौद्योगिकी मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस बीच, मारे गए सरपंच के भाई धनंजय देशमुख ने शनिवार को कहा कि मामले की जांच पारदर्शी होनी चाहिए और आरोपियों की मदद करने वाले लोगों के भी नाम उजागर किए जाने चाहिए।

धनंजय देशमुख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एक आरोपी अब भी फरार है, ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने हत्या से पहले और बाद में इन लोगों की मदद की है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक संगठित अपराध है। इस मामले में आखिरी आरोपी के पकड़े जाने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मामले में शामिल लोगों की संख्या भी बढ़ जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुणे से पकड़ा गया था। उन्होंने सवाल किया कि उनकी मदद कौन कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक सभी (आरोपी) पुणे में पकड़े गए हैं। इसका मतलब है कि वे सभी एक ही जगह पर थे। किसी ने उन्हें वहां सुरक्षित रखा था और इन आरोपियों की मदद करने वालों के नाम का खुलासा किया जाना चाहिए।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?