लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक के खिलाफ वानखेड़े के पिता ने दर्ज कराई शिकायत, एनसीपी नेता ने फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरी हासिल करने का लगाया था आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: November 9, 2021 15:17 IST

नवाब मलिक ने दावा किया था कि समीर मुस्लिम पैदा हुए थे लेकिन अनुसूचित जाति (एससी) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद कोटा के तहत नौकरी हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देवानखेड़े के पिता ने शिकाय में कहा कि मलिक ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ हमारी जाति को लेकर झूठा और अपमानजनक बयान दियासमीर के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने एससी, एसटी एक्ट के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराई है

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव काचरूजी वानखेड़े ने सोमवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। गौरतलब है कि मलिक ने समीर वानखेड़े पर फर्जी जाति बनाकर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। वानखेड़े के पिता ने यह शिकायत मुंबई केओशिवारा डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त के पास दर्ज कराई है।

वानखेड़े के पिता ने कहा, मैं आगे कहता हूं कि उक्त आरोपी नवाब मलिक ने समाचार पत्र सकल को दिए एक साक्षात्कार में मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ हमारी जाति को लेकर झूठा और अपमानजनक बयान दिया। कई मौकों पर, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत में नवाब मलिक ने हमारे और मेरे परिवार के खिलाफ हमारी जाति के बारे में अपमानजनक बयान दिए और आरोप लगाए हैं। ध्यानदेव ने शिकायत करते हुए आगे कहा कि उनके पास उक्त प्रेस/समाचार कार्यक्रमों के साथ-साथ समाचार लेखों के फुटेज/वीडियो हैं, जिन्हें आवश्यक होने पर प्रस्तुत करेंगे।

पुलिस शिकायत में ध्यानदेव वानखेड़े ने आगे कहा है- मैं कहता हूं कि आप कृपया मेरी उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लें और आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण), अधिनियम 1989 की धारा 3 और भारतीय दंड की धारा 503, 508, 499  और संहिता, 1860 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज करें।

मलिक ने दावा किया था कि समीर मुस्लिम पैदा हुए थे लेकिन अनुसूचित जाति (एससी) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद कोटा के तहत नौकरी हासिल की।

टॅग्स :Sameer WankhedeNawab MalikNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

भारतNawab Malik: सितंबर में दुर्घटना में हुए थे घायल?, एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान की मौत, एक्स पर लिखा-मेरे सभी कार्यक्रम स्थगित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने