लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, रेप की कोशिश का आरोप, नौकरी के बहाने सपा नेता..

By आकाश चौरसिया | Updated: August 12, 2024 16:53 IST

कन्नौज से अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता नवाब सिंह को नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, नाबालिग पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को समय रहते सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव के करीबी नेता नवाब सिंह रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तारनाबालिग ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाईइससे पहले भी अयोध्या में ऐसा मामला सामने आया था, जहां सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ: कन्नौज में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी नेता पर नाबालिग से रेप का मामला सामने आ रहा है, जिसमें सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी नेता रहे नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, पहले तो पीड़िता लड़की को उसकी बुआ के साथ नौकरी दिलाने के लिए सपा नेता ने बुलाया। इस बीच सपा नेता ने नाबालिग के साथ रेप करने की कोशिश की, इस बीच पीड़िता ने किसी तरह जान बचाते हुए पुलिस को कॉल लगा दी। फिर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नौकर के बहाने से पीड़िता को बुलाने पर उसने परिस्थिति को समझते हुए समझदारी दिखाई और आरोपी की शिकायत पुलिस को कर दी। हालांकि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

हालांकि, खबरें जो सामने आ रही है उसके तहत जब आरोपी ने अपने मकसद को अंजाम देने जा रहा था, तभी नाबालिग पीड़िता ने सक्रियता दिखाते हुए ने समय रहते खुद को बचा लिया। बच्ची ने तुरंत यूपी पुलिस के नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को नेता के इस अपराध की जानकारी दी। नेता ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन वो अपने मकसद में सफल नहीं हो पाया। 

इससे पहले अयोध्या में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां सपा नेता और सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसके नौकर राजू पर पीड़िता से रेप करने का आरोप लगा था। नाबालिग से रेप के आरोप में सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी से जुडे़ एक और नेता का नाम रेप केस में सामने आ रहा है।

अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी सपा नेता का नाम रेप केस में सामने आया। सपा नेता नवाब सिंह पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग से रेप की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

पिछले दिनों अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ था, जिसमें भी समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान पर आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले नाबालिग पीड़िता खेत से मजदूरी कर के लौट रही थी, उसी समय नौकर राजू ने पीड़िता से कहा कि मालिक मोईद खान ने उसे मिलने के लिए बुलाया है, मोईद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मोइद के बाद नौकर राजू ने भी नाबालिग के साथ अपराध को अंजाम दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकन्नौजअखिलेश यादवडिंपल यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला