लाइव न्यूज़ :

लाल बाबा का घिनौना चेहरा आया सामने, इलाज के नाम पर अकेले में ले जाकर किया नवविवाहिता का रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 16:09 IST

झारखंड: इलाज के लिए बाबा उसे अकेले में ले गए और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की. भय व लोकलाज के कारण उसने मामले को छिपाए रखा. वह गुमसुम रहने लगी. शनिवार को जब परिजनों ने गुमसुम रहने की वजह पूछी तो महिला ने बाबा की करतूत परिजनों को बता दी.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के धनबाद के सालुकचपडा गांव में लाल बाबा आश्रम के भारत आचार्य उर्फ भारू बाबा पर गांव की एक दलित नवविवाहित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है.आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड के धनबाद के सालुकचपडा गांव में लाल बाबा आश्रम के भारत आचार्य उर्फ भारू बाबा पर गांव की एक दलित नवविवाहित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने बताया कि इलाज के लिए वह आश्रम गई थी, जहां बाबा ने उससे दुष्कर्म किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस भारू बाबा से पूछताछ कर रही है. पीड़िता की पीएमसीएच में मेडिकल जांच करायी जा रही है. बताया जा रहा है कि पीड़िता का विवाह दो माह पूर्व ही हुआ है. दो सितबंर की रात तबीयत खराब रहने पर पति, सास और ससुर उसे लेकर बाबा के आश्रम में गए थे. 

पीड़िता का आरोप है कि इलाज के लिए बाबा उसे अकेले में ले गए और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की. भय व लोकलाज के कारण उसने मामले को छिपाए रखा. वह गुमसुम रहने लगी. शनिवार को जब परिजनों ने गुमसुम रहने की वजह पूछी तो महिला ने बाबा की करतूत परिजनों को बता दी. इसके बाद पुलिस से लिखित शिकायत की गई. 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया वह ससुर, सास व पति के साथ लाल बाबा के आश्रम में बाबा के पास इलाज के लिए गई थी. बाबा ने परिजनों को बाहर कर दिया और उसे आश्रम से सटे तालाब के पास एक मंदिर में इलाज के लिए ले गया. वहां बाबा ने उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई. धमकी दी कि अगर इस बात को किसी को बताया तो जंतर-मंतर से मार देंगे.

पीड़िता ने बताया कि घर में मनसा पूजा के कारण रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था. इस कारण उसने इस बात को किसी से नहीं बताया. मनसा पूजा खत्म होने और रिश्तेदारों के जाने के बाद उसने शनिवार की शाम सास को इस घटना की जानकारी दी. 

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सालुकचापडा गांव से बाहर करीब आधा किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में लाल बाबा का आश्रम है. आश्रम परिसर में पांच-छह कमरे व काली मंदिर है, जहां बाबा के शिष्य रहते हैं. बाबा से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है. आश्रम में पुरुषों के साथ महिलाएं शिष्य भी रहती हैं. एक शिष्य अपने परिवार के साथ वहां रहता है. 

आश्रम के बगल में तालाब है, वहां श्मशान भी है. बाबा शादीशुदा है. बाबा की पत्नी, दो बड़े बेटे व वृद्ध मां गांव में रहते हैं. इस बीच, लाल बाबा आश्रम के भारू बाबा ने कहा कि आरोप बिल्कुल निराधार व गलत है. एक साजिश के तहत उसे बदनाम किया जा रहा है. 

वहीं, मामले की जांच में जूटे निरसा के एसडीपीओ, विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता ने बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस बाबा को थाने बुला कर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी बाबा से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

टॅग्स :रेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी