लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में दो बच्चों को लेकर महिला तालाब में कूदी, तीनों की मौत, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 10, 2020 20:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला ससुरालियों की मारपीट से क्षुब्ध होकर अपने दो बच्चों को लेकर तालाब में कदू गयीसुनीता के ससुराल वालों ने अपने कृत्य के लिये माफी मांग ली ।

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे एक महिला ससुरालियों की मारपीट से क्षुब्ध होकर अपने दो बच्चों को लेकर तालाब में कदू गयी जिससे उसकी और उसके बेटे की मौत हो गई । पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि नकुडथाना क्षेत्र में अम्बेहटा के कैडल ग्राम के प्रवेश की 37 वर्षीया पत्नी सुनीता की किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर ससुरालवालों ने पीट दिया था, इस पर वह अपने मायके जाने पर अड़ गई लेकिन पड़ोसियों ने सुनीता को मायके जाने से रोक लिया ।

भटनागर के अनुसार अगले दिन सुनीता के मायके वाले उसके ससुराल पहुचे और उन्होंने उसके ससुरालवालों से सुनीता की पिटाई के मामले को लेकर जबाव सवाल किये। इस पर ससुरालवालों ने सुनीता के पिता ओर भाई की भी पिटाई कर दी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बात बढ़ जाने पर जब गांव के सभ्रान्त लोग इकटठे हुए तब उनके सामने सुनीता के ससुराल वालों ने अपने कृत्य के लिये माफी मांग ली । फिर सुनीता के पिता ओर भाई अपने घर लोट गये । भटनागर ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि सुनीता अपने पिता और भाई की पिटाई होने से क्षुब्ध थी और इसी कारण वह अपने आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक ओर 13 वर्षीया बेटी गुडडन को लेकर ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित तालाब मे कूद गई ।

पुलिस के अनुसार इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगो की नजर सुनीता और उसके बच्चों पर पड़ी तो कुछ युवक उन्हें बचाने के लिये तालाब मे कूद गये और बड़ी मुश्किल से तीनों को अचेत अवस्था मे बाहर निकाला । तीनों को तुरन्त ही चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सको ने सुनीता और उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया । पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये गयी है। । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा