लाइव न्यूज़ :

Sabarmati Jail Skirmish: राइसिन आतंकी साजिश के आरोपी अहमद मोहियुद्धीन सैयद को जेल में कुटाई?, 3 कैदियों ने गिराकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 21:10 IST

Sabarmati Jail Skirmish: जेल अधीक्षक गौरव अग्रवाल ने बताया कि झगड़े के बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है, उन्होंने कहा कि सैयद खतरे से बाहर है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ अज्ञात कारणों से सैयद और तीन अन्य कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और फिर वापस जेल लाया गया।घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है और जल्द ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अहमदाबादः राइसिन आतंकी साजिश के आरोपी अहमद मोहियुद्धीन सैयद को मंगलवार को अहमदाबाद की अति सुरक्षा वाली साबरमती सेंट्रल जेल के अंदर तीन विचाराधीन कैदियों के साथ झगड़े के दौरान चोट आई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में सैयद को गिरफ्तार किया था। जेल अधीक्षक गौरव अग्रवाल ने बताया कि झगड़े के बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है, उन्होंने कहा कि सैयद खतरे से बाहर है।

अग्रवाल ने बताया, “कुछ अज्ञात कारणों से सैयद और तीन अन्य कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। सैयद को चोट आईं, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और फिर वापस जेल लाया गया।” उन्होंने कहा, “हमने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है और जल्द ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

हैदराबाद का निवासी सैयद एमबीबीएस डॉक्टर है। उसे आठ नवंबर को गुजरात एटीएस ने तीन अन्य आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर हथियारों और एक घातक जहर ‘राइसिन’ का उपयोग करके बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

राइसिन रासायनिक जहर आतंकी साजिश की जांच के दौरान एटीएस ने हैदराबाद में सैयद के घर पर तलाशी ली और अज्ञात रसायन व कच्चा माल बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद कुछ दिन पहले ही एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में साबरमती केंद्रीय कारागार भेजा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका