लाइव न्यूज़ :

दोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2026 17:45 IST

रोहतासः युवक की दोस्त की पत्नी से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और फिर यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया।

Open in App
ठळक मुद्देगहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था।बताया जाता है कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी।शादी के बाद पति अपने साथ दिल्ली ले गया था।

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से मंदिर में शादी रचा ली। दरअसल, नटवार थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपने करीबी दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था।

इसी दौरान युवक की दोस्त की पत्नी से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और फिर यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। बताया जाता है कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी और शादी के बाद उसका पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। वहीं उसका दोस्त भी दिल्ली में ही रहता था, जिससे तीनों के बीच अक्सर मुलाकात होती रहती थी।

इसी दौरान युवक और महिला एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ रहने का फैसला कर लिया। कुछ समय पहले पति अपनी पत्नी को लेकर गांव लौट आया था, लेकिन बाद में वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। इसी दौरान महिला अपने मायके में रहने लगी। तभी युवक दिल्ली से उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। दोनों का मिलना जारी रहा, लेकिन इस बात की जानकारी महिला के पति को लग गई।

गुरुवार की देर रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और महिला के पति व परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर गांव में रात भर पंचायत बैठी, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई।

पंचायत में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। इसके बाद गांव के बुजुर्गों और सरपंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। शुक्रवार की सुबह इस पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पंचायत के फैसले के बाद दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई।

मंदिर में दुर्गा देवी को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह की रस्म पूरी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस शादी के दौरान महिला का पहला पति भी मौजूद रहा और उसने पूरे घटनाक्रम को देखा।

महिला का एक पांच साल का बेटा भी है, जो अब अपनी मां के साथ रह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पंचायत के जरिए समझौता कर दिया गया था। हालांकि इस बार मामला अलग दिशा में गया और अंत में शादी के रूप में सामने आया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीबिहारपटनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल