लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप केस: SIT ने एक आरोपी को लिया हिरासत में, दो अभी भी हैं फरार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 16, 2018 12:41 IST

Rewari gangrape case updates: ताजा जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी की ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर: हरियाणा के रेवाड़ी में हुए सीबीएससी की छात्रा से गैंगरेप मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी दो आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों की फोटो जारी की है। इनका नाम मनीष, निशु और पंकज बताया जा रहा है। एसआईटी की चीफ नाजनीन भसीन प्रेस कांफ्रेस करके आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा भी कर चुकी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआई ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।  

इससे पहले पीड़िता की मां ने अधिकारियों द्वारा दिया गया चेक वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे कल (शनिवार) को कुछ अधिकारी मुआवजे की चेक देने के लिए आए थे। इस चेक को आज मैं वापस करने आई हूं, क्योंकि मुझे पैसा नहीं न्याय चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस घटना को 5 दिन हो गए हैं लेकिनअभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

मालूम हो कि 12 सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपहरियाणास्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीमगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो