लाइव न्यूज़ :

RBI JOBS MUMBAI Crime News: 27 लोगों से 2.2 करोड़ ठगे, आरबीआई में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिलेगी, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2024 15:06 IST

RBI JOBS MUMBAI Crime News: अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले।भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तीसरी इकाई ने इस मामले का जांच अपने हाथों में ले ली है। 

RBI JOBS MUMBAI Crime News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा। भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपये लिये।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले। सभी पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खारघर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोसले पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत में पुलिस के पास देर से आने का कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तीसरी इकाई ने इस मामले का जांच अपने हाथों में ले ली है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली