लाइव न्यूज़ :

दूल्हे ने डांसर के साथ की अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, फिर हुई जमकर मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2018 19:38 IST

पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, रंका सामुदायिक केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट में दुल्हन के पिता और भाई के साथ-साथ दूल्हा के भाई को भी चोट आई है।

Open in App

रांची, 5 जुलाई। झारखंड के गढवा जिले में बैंड, बाजा और बारात लेकर बडे अरमान से शादी करने गए दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।  दरअसल, शादी के जोश में दूल्हे राजा ने बंदूक की नोक पर नर्तकी (डांसर) से अश्लील हरकत कर डाली। ऐसे में दूल्हे के द्वारा डांसर से की गई अश्लील हरकत लड़की (दुल्हन) को इतना नागवार लगा कि उसने दुल्हन बनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे की पिटाई भी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में इस कदर मारपीट हो गई कि शादी ही टल गई। मारपीट में महिला डांसर समेत बारात पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

दरअसल, ये घटना गढवा जिले के रंका थाना क्षेत्र के जोसोबार गांव की है। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण चौधरी के घर बुधवार को पलामू जिला के विश्रामपुर थाना के गौरा गांव से बारात आई थी। वहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें कई महिला कलाकार डांस कर रही थीं।

यह भी पढ़ेंः- आंखों-देखीः बुराड़ी में 11 लोगों की 'सामूहिक आत्महत्या' पर मुझे भरोसा नहीं होता!

दूल्हा अनुज कुमार चौधरी अपने दोस्तों के साथ मंच पर चढ़कर नर्तकियों के साथ अश्लील डांस करने लगा। डांस, करते- करते वो यह भी भूल गया कि आज उसकी शादी है वह नर्तकियों के प्राइवेट पार्ट को भी छूने लगा।

यह देख गांवलावों ने उसे मनाने का भी प्रयास किया। इस दौरान दूल्हे ने अपने कमर से बंदूक निकालकर उनके ऊपर तान दिया। इसके बाद मंच रणक्षेत्र में बदल गया।

वहीं, लड़के की यह हरकत देख दुल्हन के रूप में सजी-धजी सत्यनारायण चौधरी की पुत्री ने शादी से इंकार कर दिया। उसने अपने घरवालों को दो टूक शब्दों में कहा इससे अच्छा मर जाना है।

ऐसे में गांववालों ने दूल्हे को पकड़कर दूसरे दिन पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इस मामले पर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बंदूक बरामद कर दूल्हे से गहन पूछताछ की।  उन्होंने एक नर्तकी को भी थाना बुलाकर मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, रंका सामुदायिक केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट में दुल्हन के पिता और भाई के साथ-साथ दूल्हा के भाई को भी चोट आई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी