लाइव न्यूज़ :

यूपी में प्रेमिका को लेकर प्रेमी फरार, लड़की पक्ष के लोगों ने युवक की मां को नग्न कर गांव में घुमाया

By अनुराग आनंद | Updated: February 10, 2021 09:05 IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुलिस स्टेशन पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों ने युवक की मां द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम संबंधों की भनक युवती के परिवार को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। रव‍िवार की सुबह होने पर युवती को घर में न देख घरवाले परेशान हो गए। 

नई दिल्ली: इस समय देश और दुनिया में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है। लेकिन, वैलेंटाइन डे से ठीक पहले प्यार के एक मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर ज‍िले के म‍िलक गांव से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार गांव के एक लड़की को पड़ोस के लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने तमाम तरह के समाजिक बंदिशों को तोड़कर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, दोनों को घरवालों द्वारा आपस में बातचीत करने से मना करने व मिलने जुलने से मना कर दिया गया। लेकिन, इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका युवती को साथ लेकर ही फरार हो गया। 

इस घटना से गुस्‍साए युवती के घरवालों ने युवक की मां के साथ बेहद अमानवीय हरकत की। आरोप है कि घरवालों ने मह‍िला को नंगा कर द‍िया और पूरे गांव में घुमाया। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस ने अभी बस इतना कहा है कि यह मारपीट का मामला है।

प्रेमी युगल शनिवार की रात्रि फरार हो गया-

घटना म‍िलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां ग्राम प्रधान के भतीजे के पुत्र का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके रिलेशनशिप  की भनक युवती के परिवार को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। इस पर प्रेमी युगल शनिवार की रात्रि फरार हो गया। रव‍िवार की सुबह होने पर युवती को घर में न देख घरवाले परेशान हो गए। 

लड़के की मां ने नंगा कर गांव में घुमाने का आरोप लड़की के परिवार पर लगाया है-

आरोप है कि युवती के स्वजन रविवार की सुबह युवक के घर पहुंचे और युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। किसी तरह ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया। युवक की मां का आरोप है कि युवती के स्वजन कुछ देर बाद फ‍िर से लौटे और उसे खींच कर घर से ले गए। गांव के बीच खड़ंजे पर खड़ा कर हंस‍िए से उसके कपड़ों को फाड़ डाला। इसके बाद नग्न अवस्था में उसे गांव में घुमाया। 

युवती के पिता ने लड़के की मां को नग्न कर घुमाने के आरोप को गलत बताया-

जानकारी मिलने पर पीड़ित के स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्हें देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता को रिक्शे में डाल कर उसके स्वजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को पीड़िता के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थाने में मौजूद युवती के पिता और परिवार के लोगों ने महिला को नग्न घुमाने के आरोप से इनकार कर द‍िया। उन्होंने आरोप लगाया कि, युवक उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। 

टॅग्स :रिलेशनशिपकानपुरकेसवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला