लाइव न्यूज़ :

Rampur Crime: स्कूटी को लेकर झगड़ा, महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर डंडे से की कुटाई, मामला क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 18:04 IST

Rampur Crime: पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि खजूरिया थाने में तैनात आरजू नामक महिला सिपाही ने मंगलवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार के कक्ष में घुसकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और डंडे से पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही को निलम्बित करके विभागीय कार्यवाही की जा रही है। खजूरिया थाने में आरजू और अमृता नामक महिला कांस्टेबल तैनात हैं। दोनों महिला सिपाहियों में झगड़ा हो गया।

Rampur Crime: रामपुर जिले के खजूरिया थाने में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के विवाद में एक महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी सिपाही को निलम्बित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि खजूरिया थाने में तैनात आरजू नामक महिला सिपाही ने मंगलवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार के कक्ष में घुसकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और डंडे से पिटाई की।

उन्होंने बताया कि सिपाही को निलम्बित करके उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि रामपुर के खजूरिया थाने में आरजू और अमृता नामक महिला कांस्टेबल तैनात हैं। आरोप है कि अमृता आरजू की नयी स्कूटी लेकर गयी थी मगर वह एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गयी तथा इसी को लेकर दोनों महिला सिपाहियों में झगड़ा हो गया।

आरजू नयी स्कूटी दिलाने की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि मामला थानाध्यक्ष राजीव कुमार तक पहुंचा। उनके मुताबिक, आरोप है कि कुमार ने अमृता का पक्ष लिया, जिससे आरजू नाराज हो गयी और मंगलवार को जब थानाध्यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में बैठे थे तथा वीडियो कांफ्रेंस हो रही थी, तभी सिपाही आरजू वहां पहुंच गयी और कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरामपुरउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

ज़रा हटकेVIDEO: शराब के खिलाफ जंग, महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, किया तहस-नहस

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टव्यवसायी रमना रेड्डी संग था पत्नी रेणुका का अफेयर, पति सीताराम रेड्डी ने झील में कूदकर आत्महत्या की

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी