VIDEO: शराब के खिलाफ जंग, महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, किया तहस-नहस
By संदीप दाहिमा | Updated: May 1, 2026 15:52 IST2026-05-01T15:51:37+5:302026-05-01T15:52:44+5:30
इटावा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां समसपुर गांव में कुछ महिलाओं ने शराब के ठेके पर ही धावा बोल दिया। गांव में कुछ समय से शराब के कारण माहौल खराब हो रहा था, जिसके बाद कुछ महिलाएं लाठी-डंडे लेकर एक साथ इकट्ठा होकर ठेके पर पहुंच गई और ठेके पर रखी शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंकनी शुरू कर दीं।

VIDEO: शराब के खिलाफ जंग, महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, किया तहस-नहस
इटावा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां समसपुर गांव में कुछ महिलाओं ने शराब के ठेके पर ही धावा बोल दिया। गांव में कुछ समय से शराब के कारण माहौल खराब हो रहा था, जिसके बाद कुछ महिलाएं लाठी-डंडे लेकर एक साथ इकट्ठा होकर ठेके पर पहुंच गई और ठेके पर रखी शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंकनी शुरू कर दीं। घटना के अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, घटना की कोई भी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले की जानकार पुलिस तक पहुंची जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
यूपी
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) April 30, 2026
इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी.
कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था. pic.twitter.com/Y03LKQoWf3
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ग्राम समसपुर में गांव के बीच और स्कूल के पास चल रहे देशी शराब और बीयर के ठेके को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। एक दिन पहले हुई मारपीट की घटना से नाराज महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, शराब की बोतलें और पेटियां बाहर फेंक दीं और… pic.twitter.com/GnMbF3fIHt
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 30, 2026