लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Police Question Paper Leak: प्रश्न पत्र लिककर किया टॉप, 2021 में परीक्षा पास करने के आरोप में भर्ती परीक्षा के टॉपर समेत 15 प्रशिक्षु उप-निरीक्षक अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 11:55 IST

Rajasthan Police Question Paper Leak: अधिकारी ने कहा कि एक उप-निरीक्षक को अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से और दो अन्य को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में उप-निरीक्षर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। एक आपराधिक गिरोह ने प्रश्न पत्र लीक किया और कुछ उम्मीदवारों की भर्ती कराई।पंद्रह संदिग्ध प्रशिक्षुओं को पूछताछ के लिए एसओजी मुख्यालय लाया गया है।

Rajasthan Police Question Paper Leak:राजस्थान पुलिस ने लीक हुए प्रश्न पत्रों और डमी उम्मीदवारों का उपयोग करके 2021 में परीक्षा पास करने के आरोप में भर्ती परीक्षा के टॉपर समेत पंद्रह प्रशिक्षु पुलिस उप-निरीक्षकों को सोमवार को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंची और वहां प्रशिक्षण ले रहे संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा कि एक उप-निरीक्षक को अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से और दो अन्य को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया।

राज्य पुलिस के एटीएस और एसओजी के एडीजी वी. के. सिंह ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में उप-निरीक्षर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई कि एक आपराधिक गिरोह ने प्रश्न पत्र लीक किया और कुछ उम्मीदवारों की भर्ती कराई।

पंद्रह संदिग्ध प्रशिक्षुओं को पूछताछ के लिए एसओजी मुख्यालय लाया गया है।" जांच एजेंसी को यह संदेह भी है कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र प्राप्त करने के अलावा, कुछ ऐसे अभ्यर्थियों के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की गई थी, जिनमें स्वयं परीक्षा देने की योग्यता नहीं थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolicePolice ASI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?