लाइव न्यूज़ :

बूंदीः महिला सरपंच और ग्रामसचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार, 20 हजार लेन-देन का मामला, रंगे हाथ अरेस्ट

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 8, 2020 20:08 IST

एसीबी को संदेह है कि जिस प्रकार महिला सरपंच और ग्राम सचिव आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार का गंदा खेल खेल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लगता है कि उक्त पंचायत में पिछले कई महीनों से यह सब जारी था।

Open in App
ठळक मुद्देग्राम पंचायत कार्यालय के सभी सरकारी दस्तावेज, फाइलें और कम्प्यूटर भी जब्त कर लिये गये हैं।एसीबी पंचायत द्वारा कराये गये सभी विकास कार्यों और जारी किये गये पट्टों की गहनता से जांच करने की योजना पर कार्य कर रही है।सरपंच बबली मीणा और ग्राम पंचायत सचिव महावीर जैन ने परिवादी से भूमि कंवज्रन के मामले में रिश्वत की रकम मांगी थी।

जयपुरः राजस्थान के बूंदी जिले में मंडाना गांव की सरपंच और उसके सेक्रेटी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम अब दोनो गिरफ्तार रिश्वतखोरों से गहन पूछताछ कर रही है और ग्राम पंचायत कार्यालय के सभी सरकारी दस्तावेज, फाइलें और कम्प्यूटर भी जब्त कर लिये गये हैं। एसीबी को संदेह है कि जिस प्रकार महिला सरपंच और ग्राम सचिव आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार का गंदा खेल खेल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लगता है कि उक्त पंचायत में पिछले कई महीनों से यह सब जारी था।

इसलिए एसीबी पंचायत द्वारा कराये गये सभी विकास कार्यों और जारी किये गये पट्टों की गहनता से जांच करने की योजना पर कार्य कर रही है। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच बबली मीणा और ग्राम पंचायत सचिव महावीर जैन ने परिवादी से भूमि कंवज्रन के मामले में रिश्वत की रकम मांगी थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी कार्यालय में दर्ज करवाई।

कार्यालय द्वारा शिकायत का सत्यापन कराने पर मामला सही पाया गया। इस पर एसीबी की टीम ने परिवादी के साथ मिलकर जाल बिछाया और योजना के अनुसार जब परिवादी दोनों आरोपियों बबली मीणा और महावीर जैन का रिश्वत की रकम के 20 हजार रुपये दे रहा था। एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

नागौर में गाड़ी में भरकर आए बदमाशों ने किया युवती का अपहरण

राजस्थान के नागौर जिले के लेडी गांव में चार गाड़ियों में भरकर आए बदमाश एक मकान का दरवाजा तोड़ वहां मौजूद युवती का जबरन अपहरण कर ले गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों के बयानों के आधार पर आस-पास के क्षेत्र में युवती की सघन तलाश शुरू की और निकट के हाइवे पर नाकाबंदी कर एक एक वाहन की तलाशी ली।

लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के राजमार्गों पर सख्त चैकिग कर रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर बदमाशों के वाहन का पता लगाकर युवती और बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को संदेह है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते ये वारदात अंजाम दी गई है।पुलिस युवती के परिजनो से बारीकी से पूछताछ कर रही है ताकि युवती को तलाश किया जा सके। बदमाश 4 गाडियों में भरकर आए थे जिसके आधाार पर पुलिस यह मान नही है कि बदमाशों ने पूरी योजना के साथ इसे अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि यह किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक विवाद का परिणाम हो सकता है। फिलहाल पुलिस अगवा की गई युवती और बदमाशों की तलाश में हरसंभव प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए