लाइव न्यूज़ :

जयपुर-सीकर में 2 परिवारों के 8 लोगों ने किया आत्महत्या, फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसी ने किया शिकायत, आखिर क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 11:59 IST

Rajasthan: करणी विहार के थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि रूपेंद्र शर्मा (63), पत्नी सुशीला शर्मा (58) और बेटे पुलकित शर्मा (32) मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कल रात जहर खा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शवों को बरामद किया।पुलिस ने बताया कि परिवार यहां एक फ्लैट में रहता था।महिला ने पति से विवाद के बाद अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर और सीकर जिले में दो परिवारों के आठ लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जयपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति, उनकी पत्नी और बेटे ने किराए के मकान में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शवों को बरामद किया। करणी विहार के थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि रूपेंद्र शर्मा (63), उनकी पत्नी सुशीला शर्मा (58) और उनके बेटे पुलकित शर्मा (32) मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने कल रात जहर खा लिया था।

थानाधिकारी ने बताया, “प्राथमिक जांच से पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मामले की जांच जारी है।” वहीं सीकर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार यहां एक फ्लैट में रहता था।

सीकर सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोदिया ने बताया, “इमारत के अन्य निवासियों ने शनिवार सुबह महिला के फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोला। फ्लैट में किरण (35), बेटा सुमित (18), आयुष (चार) व अवनीश (तीन) और बेटी स्नेहा (13) के सड़े-गले शव मिले।” उन्होंने बताया कि संदेह है कि परिवार ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?