लाइव न्यूज़ :

तीन हादसा, 12 की मौत और 20 घायल, जयपुर, जैसलमेर, जालोर में दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 18:46 IST

हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे। दूल्हा विक्रम मीणा (25) व सात अन्य घायल हो गए।कार को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर और जालोर जिलों में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि जीप में सवार बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे में दुल्हन भारती (18) के साथ साथ जीतू (33), सुभाष (28), रवि कुमार (17) व एक अन्य की मौत हो गई जबकि उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25) व सात अन्य घायल हो गए।

वहीं जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव के पास सड़क दुर्घटना में शादी करके लौट रहे दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग शादी के बाद पोकरण से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

मृतकों की पहचान दूल्हे लीला राम (45), उसकी बहन मूली देवी (35), हितेश (9 महीने) के रूप में हुई है और चार घायलों को जोधपुर भेज दिया गया है। तीसरी दुर्घटना जालोर जिले के चरली गांव के पास मंगलवार देर रात हुई। राजकीय राजमार्ग पर सांड से टकराने के बाद दो यात्री वाहन आपस में भिड़ गए जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

आहोर के थानाधिकारी करण सिंह ने बताया, "तखतगढ़ से आ रही एक जीप और आहोर से आ रही जीप आधी रात के करीब एक सांड से टकराने के बाद आमने-सामने टकरा गई।" उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे। सिंह ने कहा कि हादसे में पूरन सिंह, जगदीश सिंह व रखमा देवी नामक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा नामक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस के अनुसार तीनों हादसों में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा