लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के खिलाफ FIR कराने वाला राहुल तिवारी अब भी लापता, आखिर क्या है ये पूरी कहानी, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2020 08:44 IST

राहुल तिवारी की ओर से कराए गए एफआईआर के बाद ही पुलिस विकास दुबे को पकड़ने बिकरु गांव गई थी, जहां मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए। राहुल तिवारी इस घटना के बाद से ही लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे के खिलाफ एफआईआर कराने वाला राहुल तिवारी बिकरु की घटना के बाद से है लापतापुलिस कर रही है खोज, राहुल की मां का दावा-2 जुलाई के बाद से बेटे से नहीं हुई हो सकी है कोई बात

यूपी के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ जिस शख्स की ओर से कराई गई एफआईआर के बाद पुलिस इसी महीने की शुरुआत में कानपुर के बिकरु गांव में दबिश देने पहुंची थी, वो अब तक लापता है। राहुल तिवारी नाम के इस शख्स के परिवार सहित पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। इसी घटनाक्रम में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे और फिर कई दिन फरार रहा विकास दुबे भी आखिरकार कथित एनकाउंटर में मारा गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राहुल तिवारी शिकायतकर्ता होने के नाते पूरे मामले का अहम चश्मदीद है। पुलिस फिलहाल राहुल तिवारी की खोज में लगी हुई है।

वहीं, राहुल तिवारी की मां सुमन देवी ने बताया है कि उनकी अपने बेटे से आखिरी बार बात 2 जुलाई को हुई थी। राहुल की मां ने बताया, 'वो फोन पर डरा हुआ लग रहा था। इसके बाद वो अपनी पत्नी, बच्चों और साली के साथ लापता हो गया है। मुझे उसके बाद से कोई जानकारी नहीं मिली है।'

पुलिस की जांच के अनुसार बिकरू से सटे जादेपुर निवादा गांव का रहने वाला राहुल तिवारी मोनिका निवादा गांव में अपने ससुराल से संबंधित जमीन को बेचना चाहता था। ऐसे में उसकी पत्नी की बहन ने इस बिक्री का विरोध किया। इसमें से बिकरू गांव में रहने वाली एक बहन ने इस संबंध में विकास दुबे से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था।

यही से तिवारी और विकास दुबे के बीच दुश्मनी शुरू हुई। पुलिस की जांच के अनुसार विकास दुबे ने एक जुलाई को सरेआम तिवारी की पिटाई भी की थी। इस घटना के अगले दिन राहुल ने तब चौबेपुर थाना के एसओ रहे विनय तिवारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इस पर विनय तिवारी ने शिकायत दर्ज करने की बजाय राहुल को अपने साथ चलकर विकास दुबे से मिलने और सुलह के लिए कहा। हालांकि, विकास दुबे ने दोनों की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के कहने पर एफआईआर दर्ज हो सकी।

इसके कुछ घंटों बाद देवेंद्र मिश्रा ने 25 पुलिसकर्मियों के साथ एक टीम बनाई और देर रात बिकरु गांव में छापेमारी की तैयारी की। हालांकि, पुलिस इस ऑपरेशन में विफल रही और विकास सहित उसके गुर्गों ने 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी। इसके अलावा 5 पुलिसकर्मी सहित एक होमगार्ड और एक नागरिक भी इस घटना में घायल हुआ।  

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला