लाइव न्यूज़ :

पुत्तूर बलात्कार-धोखाधड़ी मामला: भाजपा नेता और नगरपालिका परिषद सदस्य पीजी जगनिवास राव का बेटा कृष्णा ही शिकायतकर्ता महिला के बच्चे का जैविक पिता, डीएनए में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 15:50 IST

Puttur rape-fraud case: पांच जुलाई को शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने और यौन संबंध बनाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजांचकर्ताओं ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान डीएनए रिपोर्ट एक अहम सबूत साबित होगी।पुलिस की गिरफ्त से बचने में राव की मदद करने के आरोप में उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया था।अधिकारियों ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट अभियोजन पक्ष के मामले को और मजबूत करती है।

मंगलुरुः कर्नाटक पुलिस ने रविवार को कहा कि डीएनए जांच से पुष्टि हुई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पुत्तूर शहर नगरपालिका परिषद के सदस्य पीजी जगनिवास राव का बेटा कृष्णा जे राव ही बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता महिला के बच्चे का जैविक पिता है। इस मामले में आरोप है कि इंजीनियरिंग के छात्र कृष्णा राव ने अपनी पूर्व सहपाठी से शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने इसी साल 28 जून को बच्चे को जन्म दिया। जांचकर्ताओं ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान डीएनए रिपोर्ट एक अहम सबूत साबित होगी।

राव को पांच जुलाई को शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने और यौन संबंध बनाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने में राव की मदद करने के आरोप में उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया था।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तीन सितंबर को कृष्णा राव को जमानत दे दी थी और कहा था कि संबंध “सहमति से बनाए गए प्रतीत होते हैं।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी जांच पूरी कर ली है और आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट अभियोजन पक्ष के मामले को और मजबूत करती है।

शिकायत के मुताबिक, राव और महिला एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। महिला ने आरोप लगाया कि राव ने 2024 के अंत में शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने कहा कि जब ​वह गर्भवती हो गई, तो राव के परिवार ने पहले तो शादी के लिए हामी भरी, लेकिन बाद में इनकार कर दिया, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला