लाइव न्यूज़ :

पुरुषमित्र के परिजनों ने महिला को जलाया, 80 फीसदी जली, मौत से जूझ रही है अस्पताल में

By भाषा | Updated: December 22, 2019 15:45 IST

पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरस्वती सोनवानी नामक यह महिला 80 फीसद जल चुकी है और यहां एक अस्पताल में मौत से जूझ रही है। यह वारदात खोल्हा गांव में 18 दिसंबर को ही हुई थी लेकिन शनिवार को सामने आयी और वो भी तब जब रायपुर के अस्पताल के प्रशासन ने पुलिस को गंभीर रूप से जली एक महिला को भर्ती कराये जाने की सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देसतनाम ने किसी बात पर चर्चा करने के लिए 18 दिसंबर को महिला को अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तब सतनामी घर पर नहीं था और उसके माता-पिता एवं भाभी ने उसके साथ मारपीट की।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 20 साल की एक महिला को उसके पुरुष मित्र के परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरस्वती सोनवानी नामक यह महिला 80 फीसद जल चुकी है और यहां एक अस्पताल में मौत से जूझ रही है। यह वारदात खोल्हा गांव में 18 दिसंबर को ही हुई थी लेकिन शनिवार को सामने आयी और वो भी तब जब रायपुर के अस्पताल के प्रशासन ने पुलिस को गंभीर रूप से जली एक महिला को भर्ती कराये जाने की सूचना दी।

महिला के भाई ने बाद में अपनी बहन के पुरूष मित्र लल्लू सतनाम (पुलिस ने उसकी उम्र नहीं बतायी है) के माता-पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शिकायत के अनुसार सतनाम ने किसी बात पर चर्चा करने के लिए 18 दिसंबर को महिला को अपने घर बुलाया।

जब वह वहां पहुंची तब सतनामी घर पर नहीं था और उसके माता-पिता एवं भाभी ने उसके साथ मारपीट की। फिर उन्होंने उसे मार डालने के लिए उसके ऊपर मिट्टी तेल डाल दिया और आग लगा दी। पटेल ने बताया कि महिला 80 फीसदी जल गयी और उसे तत्काल अभानपुर के एक अस्पताल ले जाया गया।

शनिवार को उसे वहां से रायपुर के एक अस्पताल लाया गया। रायपुर के अस्पताल प्रशासन ने महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर लल्लू सतनाम के पिता जलाल सतनामी और मां दुकल्हा बाई तथा भाई नैना बाई के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए