लाइव न्यूज़ :

Punjab Moga: गोली मारी और 12 वर्षीय लड़के को लगी?, दौड़ाकर शिवसेना नेता मंगत राय उर्फ ​​मंगा को फिर से मारी गोली और ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2025 17:02 IST

Punjab Moga: पुलिस ने बताया कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली मंगा की जगह 12 वर्षीय एक लड़के को जा लगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाग गये, लेकिन हमलावरों ने पीछा किया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Punjab Moga:पंजाब के मोगा में बृहस्पतिवार देर रात शिवसेना के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में एक नाबालिग भी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगत राय उर्फ ​​मंगा (मृतक) एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की मोगा इकाई के जिलाध्यक्ष थे।’’ मंगा (52) बृहस्पतिवार रात को किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे, तभी तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली मंगा की जगह 12 वर्षीय एक लड़के को जा लगी।

पुलिस ने बताया कि मंगा तुरंत ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर वहां से भाग गये, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि पीछा करते समय हमलावरों ने मंगा पर दोबारा गोली चलाई और इस बार गोली मंगा को जा लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल किशोर को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर छह आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रंजिश का नतीजा हो सकती है, मृतक के परिवार ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। कुछ संगठनों और मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इससे पहले, मंगा की बेटी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने कहा, ‘‘रात 11 बजे किसी ने हमें बताया कि मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हम न्याय चाहते हैं और इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगे।’’

एक अन्य घटना में, मोटरसाइकिल सवार तीन लोग बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे बगियाना बस्ती में एक सैलून में बाल कटवाने के लिए घुसे और मालिक देवेंद्र कुमार पर दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि एक गोली कुमार के पैर में जा लगी और उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) रविंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो जगहों पर गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा, ‘‘बगियाना बस्ती में एक सैलून मालिक घायल हो गया। दूसरी घटना में स्टेडियम रोड पर मंगत राय उर्फ मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाशों की गोलीबारी में एक नाबालिग घायल हो गया। मंगा के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...