लाइव न्यूज़ :

परीक्षा में पास करवाने के बहाने प्रिंसिपल ने 10वीं की छात्रा से किया रेप, महिलाओं ने भी की आरोपी की मदद

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2018 09:38 IST

पिछले दो महीने में पंजाब का यह दूसरा मामला है। फरवरी में लुधियाना के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 12वीं कक्षा की दलित छात्रा के रेप का आरोप था।

Open in App
ठळक मुद्देपास्को एक्ट के तहत प्रिंसिपल और दो महिला पर मामला दर्जतीन आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।आरोपी प्रिंसिपल स्कूल का मालिक भी है।

चंडीगढ़, 15 मार्छ;  सोनीपत के एक स्कूल के  प्रिंसिपल पर दसवीं क्लास की छात्रा ने परीक्षा में मदद करने के बहाने रेप का आरोप लगाया है। छात्रा की उम्र 16 साल की है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार 13 मार्च को उसकी जगह एक दूसरी छात्रा फिजिकल एजुकेशन का पेपर दे रही थी, तभी पास के एक घर में आरोपी  प्रिंसिपल ने उसका रेप किया।

महिलाओं ने भी रेप में की मदद

फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए पास्को एक्ट के तहत प्रिंसिपल और दो महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तीन आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।   प्रिंसिपल ने ऐसा दिया वारदात को अंजाम 

पीड़िता  के पिता ने पुलिस को बताया, मैं और मेरी बेचटी स्कूल के  प्रिंसिपल को छात्रा की मदद के लिए दस हजार देने को तैयार हो गए थे। इसके बाद  प्रिंसिपल ने मुझे और मेरी बेटी को 8 मार्च को स्कूल बुलाया गया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने बोला कि आप अपनी बेटी( छात्रा) को मेरे यहां ही घर पर रूकने दीजिए, जैसे ही परीक्षा खत्म हो जाएगी, आप उसे ले जाइएगा। मैं ठीक वैसे ही किया। जब मैं बेटी को बोर्ड परीक्षा के प्री-टेस्ट के बाद लेने आया तो बेटी ने सारी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने पिता को यह भी बताया कि आरोपी प्रिंसिपल ने दो महिलाओं की मदद से उसके साथ रेप किया है। 

बोर्ड परीक्षा के प्री-टेस्ट के लिए मांगी थी मदद

बता दें कि पीड़िता छात्र और उसके पिता ने स्कूल के  प्रिंसिपल  से बोर्ड परीक्षा के प्री-टेस्ट में पास होने के लिए मदद मांगी थी। छात्र को डर था कि वह कहीं फेल ना हो जाए और उसे पूरे साल बोर्ड की परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़े। गौरतलब है कि यह बोर्ड प्री-टेस्ट स्कूल के होम सेंटर पर ही होता है। 

पिछले महीने भी लुधियाना में हुई थी ऐसी घटना 

बता दें कि पिछले दो महीनों में यह दूसरा मामला है। फरवरी महीने में लुधियाना के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपने एक साथी के साथ 12वीं कक्षा की एक दलित छात्रा के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक रेप के बाद छात्रा के प्रेगनेंट होने के पर आरोपियों ने उस पर अबॉर्शन के लिए दबाव बनवाया था। 

टॅग्स :चंडीगढ़पंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला