लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल गिरफ्तार, ड्राइवर पर दबाव डालने का लगा आरोप

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2024 11:24 IST

Pune Porsche Accident: पुलिस ने आरोपी के दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

Pune Porsche Accident:महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग द्वारा दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी के दादा को गिरफ्तार किया है। पोर्श कार ड्राइवर नाबालिग लड़के के दादा सुरेंद्र कुमार जो एक रईस बिजनेस परिवार से है। पुणे पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र अग्रवाल पर अपने बिल्डर बेटे विशाल अग्रवाल को फरार होने में मदद करने और 'अपहरण' करने तथा दुर्घटना का दोष अपने ऊपर लेने के लिए ड्राइवर पर दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।

पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने पहले कहा था कि किशोर की जगह ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद ड्राइवरों को बदलने का प्रयास किया गया ताकि नाबालिग मुसीबत में न फंसे।

दरअसल, पुणे पुलिस कमिश्नर ने उन खबरों का खंडन किया कि कार को ड्राइवर चला रहा था और कहा कि उनके पास यह साबित करने के लिए वीडियो फुटेज है कि 17 वर्षीय लक्जरी कार चला रहा था। अपराध शाखा ने गुरुवार को सुरेंद्र अग्रवाल से पूछताछ की, जब वह किशोर की जमानत के लिए जमानतदार बने और किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) को आश्वासन दिया कि नाबालिग अपने तरीके सुधार लेगा।

पुणे क्राइम ब्रांच ने सुरेंद्र अग्रवाल से उनके बेटे और पोते के बारे में और दुर्घटना के दिन उनके साथ हुई बातचीत के बारे में अधिक जानने के लिए पूछताछ की थी।

पुलिस ने कहा कि पोर्शे उस रियल्टी फर्म के नाम पर पंजीकृत थी जिसके मालिकों में से एक अग्रवाल थे। इससे पहले, सीबीआई सूत्रों ने कहा था कि सुरेंद्र अग्रवाल कथित तौर पर गैंगस्टर छोटा राजन को भुगतान करने के लिए गोलीबारी मामले में मुकदमे का सामना कर रहे थे।

मामले में दो पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

यरवदा पुलिस स्टेशन के दो अधिकारियों को कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए 24 मई को निलंबित कर दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल के अनुसार, इंस्पेक्टर राहुल जगदाले और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर विश्वनाथ टोडकरी को "देर से रिपोर्टिंग" और "कर्तव्य में लापरवाही" के लिए निलंबित कर दिया गया।

कल्याणी नगर इलाके में हुई यह दुर्घटना शुरू में येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने स्वीकार किया कि आंतरिक जांच में पुलिस द्वारा खामियां सामने आईं, खासकर किशोर के रक्त के नमूने समय पर एकत्र करने में।

टॅग्स :पोर्शPuneमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला