लाइव न्यूज़ :

पुणे में पत्नी और बेटे की हत्या के बाद मिला शख्स का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 19, 2021 09:11 IST

पुणे में पत्नी और 8 साल के बेट की हत्या के बाद अब पुलिस ने खड़कवासला बांध के पास एक जल निकाय से पति की लाश भी बरामद की है । पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लगी हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में पत्नी-बेटे की हत्या के बाद पति का मिला शवपुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस आत्महत्या सहित सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है

मुंबई :  पुणे में पत्नी और बेटे की मौत के बाद अब पति का शव भी मिला है । एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के अलग-अलग इलाकों  में 35 वर्षीय महिला और उसके 8 साल के बच्चे का शव मिला था ।

अब  3 दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी इलाके खड़कवासला बांध के पास एक जल निकाय से उसके पति का शव बरामद किया है । हवेली पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन नाम ने बताया कि आबिद शेख का शव खड़कवासला बांध के निकट खानापुर के पास सुबह 7:30 बजे जलाशय में मिला और उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार, इससे पहले उसकी पत्नी आलिया शेख जेजुरी सासवड रोड पर मृत पाई गई थी जबकि उसके 8 वर्षीय बेटे अयान का शव मंगलवार को काटराज इलाके में मिला था । पुलिस मामले में मृतक महिला के पति का पता लगाने में लगी हुई थी और इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया था ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में आत्महत्या समेत सभी एंग्ल से जांच कर रही है । पुलिस ने कहा था कि मृतक महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे जबकि बच्चे का गला घोट दिया गया था । भारतीय विद्यापीठ स्थानीय अधिकारी ने कहा कि परिवार स्पष्ट रूप से चिंतित था क्योंकि उनका बच्चा ऑटिज्म नाम का एक विकासात्मक विकार से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था ।

टॅग्स :पुणेक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल