लाइव न्यूज़ :

BMW बीच सड़क पर खड़ी कर पेशाब करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते हो गया था फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 11:44 IST

Pune: गौरव आहूजा और उसके सहयात्री भाग्येश ओसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक रूप से उपद्रव, तेज व लापरवाही से वाहन चलाने, सड़कों पर खतरा पैदा करने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

Puneमहाराष्ट्र के पुणे में बीएमडब्ल्यू से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना संभवतः येरवडा के शास्त्रीनगर इलाके में सुबह की है और वीडियो एक प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया है। अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद कार चला रहे गौरव आहूजा और उसके सहयात्री भाग्येश ओसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक रूप से उपद्रव, तेज व लापरवाही से वाहन चलाने, सड़कों पर खतरा पैदा करने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

येरवडा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "ओसवाल को शाम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। वीडियो सामने आने के बाद से फरार चल रहे आहूजा को बाद में रात में सतारा के कराड तहसील से हिरासत में लिया गया। ओसवाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि उस समय युवक नशे में थे।"

सोशल मीडिया मंच पर वायरल हुए वीडियो में ओसवाल को महंगी कार की अगली सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसका साथी आहूजा गाड़ी चलाने से पहले सड़क पर पेशाब करता है। वे घटना का वीडियो बना रहे व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करते तेजी से भाग जाते है।

इस बीच, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले आहूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। आहूजा ने वीडियो में कहा, "कृपया मुझे एक मौका दें। मैं अगले आठ घंटों में आत्मसमर्पण कर दूंगा।" 

टॅग्स :Puneवायरल वीडियोक्राइममहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?