लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नून के खिलाफ एनआईए कसा शिकंजा, एयर इंडिया को धमकी देने पर दर्ज किया मामला

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2023 19:41 IST

एनआईए ने एक बयान में कहा कि जांच एजेंसी ने पन्नून पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने एयर इंडिया धमकी वाले वीडियो को लेकर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज कियापन्नून ने एयर इंडिया एयरलाइंस से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को धमकी देते हुए कहा कि उनकी जान खतरे में होगीसाथ ही धमकी जारी करते हुए उसने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को एयर इंडिया धमकी वाले वीडियो को लेकर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने 4 नवंबर को एक वीडियो के माध्यम से धमकी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा और यह 19 नवंबर को बंद रहेगा। उसने उस दिन एयर इंडिया एयरलाइंस से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को धमकी देते हुए कहा कि उनकी "जान खतरे में होगी"।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि जांच एजेंसी ने पन्नून पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। 4 नवंबर को सामने आए वीडियो में खालिस्तानी आतंकी ने कहा था, ''हम सिख लोगों से कह रहे हैं कि 19 नवंबर को एयर इंडिया से उड़ान न भरें. वैश्विक नाकाबंदी होगी. 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें वरना आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी।''

19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुरुष क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया। 10 अक्टूबर को, पन्नून, जो अमेरिका स्थित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन का प्रमुख है, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखने की धमकी दी थी, ताकि भारत में भी इसी तरह की "प्रतिक्रिया" न हो।

उसने पिछले वीडियो संदेश में कहा था, "पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग प्रतिक्रिया देंगे। और हिंसा से हिंसा पैदा होती है।" अमृतसर में जन्मे पन्नून 2019 से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के स्कैनर पर हैं, जब जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ अपना पहला मामला दर्ज किया था। उस पर आतंकवादी कृत्यों और गतिविधियों की वकालत करने और उन्हें संचालित करने में प्राथमिक भूमिका निभाने और अपनी धमकियों और डराने-धमकाने की रणनीतियों के माध्यम से पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में भय और आतंक फैलाने का आरोप लगाया गया है।

टॅग्स :एनआईएIPCआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो