लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Mahakumbh 2025: महिला को लेकर महाकुंभ आया शख्स?, किराए पर मकान लेकर रहा और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2025 13:58 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्नानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं।

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी। उन्होंने बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्नानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया।

सिंह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि महिला के साथ आया व्यक्ति फरार है। अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं।

सिंह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

मुजफ्फरनगर जिले के शाहदाबर गांव में बुधवार को 35 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमित बाल्मीकि नाम के व्यक्ति के शव को बुढाना पुलिस थाने के अंतर्गत शाहदाबर गांव से बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामले की जांच जारी है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।" मृतक के रिश्तेदारों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अमित बाल्मीकि घर लौट रहा था, तभी बुधवार सुबह छविंदर नामक एक संदिग्ध ने उस पर हमला करके चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने छविंदर की तलाश शुरू कर दी है, जो अभी फरार है। सीओ ने बताया कि घटना के बाद शाहदाबर गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाकुंभ 2025दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली