लाइव न्यूज़ :

प्रयागराजः अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर समेत छह लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने का मामला दर्ज, बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने दर्ज कराई प्राथमिकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 21:18 IST

पुलिस ने बताया कि धूमनगंज थाने में बुधवार को अली अहमद, उमर, आसाद कालिया, ऐस्तेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 307, 147, 364, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे गुर्गे आए दिन जमीन पर कब्जा करके बेचने और रंगदारी मांगने का कार्य करते थे।अतीक के डर से मोहम्मद मुस्लिम प्रयागराज छोड़कर लखनऊ चला गया।अतीक के गुर्गे लगातार धमकी देकर रंगदारी वसूलते रहे।

प्रयागराजः प्रयागराज शहर के चकिया निवासी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर समेत छह लोगों के खिलाफ थाना खुल्दाबाद में रंगदारी मांगने और जान से मारने के इरादे से हमले का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धूमनगंज थाने में बुधवार को अली अहमद, उमर, आसाद कालिया, ऐस्तेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 307, 147, 364, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में कहा गया है, चकिया निवासी मोहम्मद मुस्लिम ने वर्ष 2006 में जमीन की प्लॉटिंग और निर्माण का कार्य प्रारंभ किया, तभी से माफिया अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ और इनके गुर्गे आए दिन जमीन पर कब्जा करके बेचने और रंगदारी मांगने का कार्य करते थे।

इसमें कहा गया है कि अतीक के डर से मोहम्मद मुस्लिम प्रयागराज छोड़कर लखनऊ चला गया, लेकिन अतीक के गुर्गे लगातार धमकी देकर रंगदारी वसूलते रहे। इसके अनुसार, मोहम्मद मुस्लिम की एक जमीन देवघाट गांव में है जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है, इस जमीन को जबरदस्ती अतीक के बेटे अली और उमर के नाम लिखने के लिए असाद कालिया कई बार लखनऊ आकर धमकी दी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद मुस्लिम किसी काम से इलाहाबाद आया था, तभी चकिया तिराहे पर आसाद कालिया, उमर, अली, अतीक का गनर ऐहतेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए उसे घेर लिया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अतीक के कार्यालय में ले गए और कमरे में बंद करके मारा पीटा और जान से मारने का प्रयास किया।

इसमें मोहम्मद मुस्लिम द्वारा आरोपियों को एक करोड़ बीस लाख रुपये रंगदारी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है और साक्ष्य के तौर पर बातचीत की रिकार्डिंग और व्हाट्सऐप संदेश प्रस्तुत करने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि गत 15 अप्रैल को चिकित्सा जांच के लिए काल्विन अस्पताल ले जाते समय अतीक और अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये दोनों उमेश पाल हत्याकांड में नामजद थे। वहीं अतीक के एक बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हो गई। अतीक का एक बेटा उमर लखनऊ जेल में, जबकि दूसरा बेटा अली नैनी जेल में निरुद्ध है। वहीं उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअतीक अहमदप्रयागराजPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?