लाइव न्यूज़ :

Pitbull Dog attack on woman: मेरे घर के आगे तेरा कुत्ता शौच नहीं करेगा, पिटबुल ने महिला को काटकर किया घायल, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 5, 2023 12:20 IST

Pitbull Dog attack on woman: स्वरूप नगर में एक पिटबुल डॉग ने महिला को काटकर घायल कर दिया। घायल महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने डॉग मालिक को कहा कि तेरा कुत्ता मेरा घर के आगे शौच नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देPitbull Dog attack on woman: बहुत खतरनाक होते हैं इस प्रजाति के डॉग, इंसान की जान भी ले सकते हैंPitbull Dog attack video viral: पिटबुल के आतंक से स्थानीय लोगों में डर का माहौलSwaroop Nagar: गली के लोग अपने बच्चों को बाहर खेलने के लिए नहीं भेजते

Pitbull Dog attack video viral: राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर से करीब 2 मिनट की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल, स्वरूप नगर में एक पिटबुल डॉग ने महिला को काटकर घायल कर दिया। घायल महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने डॉग मालिक को कहा कि तेरा कुत्ता मेरा घर के आगे शौच नहीं करेगा।

इस पर डॉग मालिक ने पिटबुल महिला पर छोड़ दिया। पिटबुल(डॉग) ने महिला पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला की पहचान रिया देवी के नाम पर हुई है। वह स्वरूप नगर में रहती हैं और किसी बात पर पड़ोसी से कहासुनी हुई। इस पर पड़ोसी ने अपना पिटबुल(डॉग) महिला पर छोड़ दिया। रिया देवी को कुत्ते ने कई जगहों पर काटकर घायल कर दिया है।

क्या है मामला घायल महिला रिया देवी का आरोप है कि पड़ोसी का पिटबुल(डॉग) रोजाना उनके घर के सामने शौच करता है। साथ ही गली में भी गंदगी फैलाता है। बीते दिन पहले रिया ने सीसीटीवी में देखा कि उनका पड़ोसी अपने पिटबुल को उनके घर के सामने शौच करा रहा था। इस पर वह विरोध करने के लिए गई। डॉग मालिक से उन्होंने कहा कि आप यहां कुत्ते को शौच न कराए। इस पर डॉग मालिक गुस्सा हो गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया।

महिला को चुप और डराने के लिए डॉग मालिक ने महिला को अपना पिटबुल छोड़ दिया। पिटबुल ने रिया देवी के हाथ पैर समेत कई जगहों को काटकर घायल कर दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चला वह दौड़े दौड़े आए। जैसे तैसे महिला को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?