लाइव न्यूज़ :

PFI Ban: महाराष्ट्र एटीएस PFI का डेटा खंगालने की कर रही है कोशिश, 2047 में भारत को इस्लामिक देश बनाने की थी योजना

By रुस्तम राणा | Updated: September 29, 2022 16:49 IST

महाराष्ट्र एटीएस ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को कानूनी मंच को छोड़कर किसी भी मंच पर फिर से इकट्ठा होने या विरोध करने का कोई अधिकार नहीं दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र एटीएस चीफ ने कहा- हम उनके डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए उपकरणों का उपयोग कर रहे हैंउन्होंने कहा, पीएफआई ने भारत को 2047 तक इस्लामिक देश बनाने की योजना बनाई थी

मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख विनीत अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को कानूनी मंच को छोड़कर किसी भी मंच पर फिर से इकट्ठा होने या विरोध करने का कोई अधिकार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि पीएफआई को प्रतिबंध के बाद भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन पर बैन से पहले छापेमारी की गई थी।  

उन्होंने संगठन के खिलाफ जारी कार्रवाई को लेकर बताया कि हम उनके डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, उन्होंने लोगों को घृणा अपराध करने के लिए प्रेरित करके 2047 तक इस्लामिक देश बनाने की योजना बनाई थी। लक्ष्य की पहचान करके लक्ष्य को मारना उनका काम था। हम उनके खातों को और फ्रीज कर देंगे। 

महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख ने कहा कि पीएफआई कई सालों से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। लेकिन जांच एजेंसियों के पास कोई पुख्ता और ठोस सबूत नहीं थे। लिहाजा कई सालों से जाँच एजेंसियां सबूत इकट्ठा करने में जुटी रहीं। अब जब सारे सबूत मिले हैं तब जाकर उनपर बैन लगाया गया है। 

उन्होंने साफ किया कि ये कार्रवाई किसी द्वेष भावना के तहत नहीं की गई है। इनकी 100 साल की लंबी प्लानिंग थी, जिसमें आजादी के जब 100 साल पूरे होंगे यानी 2047 तक, देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना थी। हर 5 साल का एक एजेंडा तैयार किया था। लेकिन इनकी प्लानिंग और एक्जीक्यूशन के बीच मे ही इन्हें रोक लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीएफआई पर 5 साल के बैन में यूएपीए को भी लगाया गया है, और इसके तहत इस संस्था से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई होगी। ॉ

टॅग्स :Maharashtra Anti-Terrorism SquadPFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: ठाणे में ED और ATS की छापेमारी, आतंकी वित्तपोषण को लेकर पूछताछ जारी

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ठाणे निवासी को गिरफ्तार किया

क्राइम अलर्टPatna High Court PFI-SIMI: बड़ी साजिश प्लानिंग करने का आरोप, पीएफआई और सिमी को झटका, जमानत याचिका खारिज, पढ़िए कोर्ट ने क्या-क्या कहा...

भारतकेरल: भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या में कोर्ट ने 15 पीएफआई कार्यकर्ताओं को सुनाई मौत की सजा

भारतनए नाम से सक्रिय हुआ पीएफआई, राजस्थान से 2 लोग पकड़े गए, धार्मिक गतिविधियों के नाम पर आतंकी उद्देश्य के लिए धन जुटा रहे थे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी