लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में पेट्रोल पम्प प्रबन्धक की हत्या कर 11 लाख रुपये लूटे, मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: November 18, 2019 15:59 IST

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक आनंद स्वरूप मिश्रा से 11.22 लाख रुपये लूटे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात लुटेरों ने एक पेट्रोल पम्प प्रबन्धक की गोली मारकर हत्या करने के बाद 11 लाख रुपये लूट लिये। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित मेहरौली पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक आनंद स्वरूप मिश्रा 11.22 लाख रुपये जमा करने के लिये अपने साथी सुनील सिंह के साथ मोटरसाइकिल से महावीर छपरा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मिश्रा पर पीछे से गोलियां चला दीं और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गये। श्रीवास्तव ने बताया कि गोली स्वरूप के सीने और पैर पर लगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके साथ सुनील को हल्की चोटें आयी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट