लाइव न्यूज़ :

शख्स ने नाबालिग बेटी को रेप कर किया प्रेग्नेंट, अब कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा

By अनुराग आनंद | Updated: February 22, 2021 10:20 IST

पुलिस के अनुसार, घटना अक्टूबर 2019 से पहले हुई थी, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद लड़की का गर्भपात कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, रेप की यह घटना अक्टूबर 2019 से पहले हुई थी।घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद लड़की का गर्भपात भी कराया गया था।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 37 साल के एक शख्स को अपनी ही बेटी के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  इस मामले की सुनवाई के बाद अपने फैसले में अदालत ने कहा कि आरोपी शख्स को सबक सिखाने व समाज में उदाहरण पेश करने के लिए इस तरह की अधिकतम सजा जरूरी है।

पुलिस के अनुसार, घटना अक्टूबर 2019 से पहले हुई थी। इस घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद लड़की का गर्भपात भी कराया गया था। इस मामले में प्राथमिकी अक्टूबर 2019 में लड़की ने दर्ज कराई थी, जो उस समय 16 साल की थी।

उसने अपनी शिकायत में कहा था कि जून और अक्टूबर 2019 के बीच, उसके पिता जो कि एक ठेकेदार हैं। उन्होंने बार-बार बेटी के साथ बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया। 

पुलिस के समक्ष लड़की ने कहा था कि उसके पिता ने उसके गर्भपात के बाद भी उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। साथ ही लड़की ने कहा कि जब मां ने ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो पिता ने मां के साथ भी मारपीट की थी।

POCSO एक्ट व अन्य धाराओं में कोर्ट ने ये सजी सुनाई है

विशेष न्यायाधीश केके जहागीरदार की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा, शारीरिक हमले के लिए एक साल का कारावास, आपराधिक धमकी के लिए छह महीने, POCSO अधिनियम के तहत अन्य धाराओं के लिए पांच साल और एक साल की सजा मिली, जो सभी क्रमागत रूप से चलेंगे।

अदालत में जज ने मामले की सुनवाई कर ये कहा-

इस मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत में जज ने कहा कि मैं इस मामले में सरकारी वकील के तर्क से सहमत हूं कि यह अरोपी द्वारा उसकी बेटी के खिलाफ किया गया एक जघन्य अपराध है। उसे सबक सिखाने और समाज के सामने एक उदाहरण रखने के लिए अधिकतम सजा दी जानी आवश्यक है।

टॅग्स :रेपपुणेकेसपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने