लाइव न्यूज़ :

मरीजों के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने, मोबाइल छीनने और नशे में धुत होकर तांडव करने के आरोप में 35 जूनियर डॉक्टरों पर केस?, बिहार के पीएमसीएच में हड़कंप?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 17:04 IST

पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति देखी और पुलिस की ढिलाई पर फोन पर ही जमकर लताड़ लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंत्री संजय सिहं के दखल देने के बाद यह कदम उठाया है। बाढ़ अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था।डॉक्टरों और गार्ड्स ने परिवार पर हमला कर दिया।

पटनाः बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल (पीएमसीएच) में इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने, मोबाइल छीनने और नशे में धुत होकर तांडव करने के आरोप में 35 जूनियर डॉक्टरों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, डाक्टरों पर राक्षसों वाला व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। 35 जूनियर डॉक्टरों पर पटना के पीरबहोर थाने में प्राथममिकी दर्ज की गई है। इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति देखी और पुलिस की ढिलाई पर फोन पर ही जमकर लताड़ लगाई।

पुलिस ने मंत्री संजय सिहं के दखल देने के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि सभी आरोपी अज्ञात हैं। बताया जाता है कि मधुबनी के रहने वाले राहुल कुमार मिश्रा और उनके भाई सोनू 2 मार्च को ट्रेन से सफर के दौरान अथमगोला के पास घायल हो गए थे। बेहतर इलाज की उम्मीद में, उन्हें बाढ़ अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था।

राहुल ने बताया कि जब वे 3 मार्च को सर्जरी डिपार्टमेंट पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उन्हें बाहर सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जब राहुल ने बस इतना कहा कि “डॉक्टर साहब, प्लीज पर्ची पर लिख कर दे दीजिए कि टेस्ट यहां नहीं हो सकता, तो मैं बाहर से जांच करवा लूंगा,” तो डॉक्टर गुस्सा हो गए।

आरोप है कि इस छोटी सी बात पर गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते डॉक्टरों और गार्ड्स ने परिवार पर हमला कर दिया। राहुल का आरोप है कि जान बचाकर भागने के दौरान जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों ने उन्हें मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। कई लोगों के सिर फूटे, हाथ टूटे और चेहरों पर गंभीर चोटें आईं।

पीड़ितों का कहना है कि मारपीट करने वाले कुछ लोग नशे की हालत में थे और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मंत्री संजय सिंह खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मंत्री ने सीसीटीवी से पहचान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है और कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. उनका कहना है कि यदि अस्पताल में इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो आम लोगों का भरोसा टूट जाएगा। ताजा मामला एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

अब सबकी नजर पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। बता दें कि पीएमसीएच में लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां जूनियर डाक्टरों के द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उल्टे डाक्टर ही हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे सरकार को हर बार उनके सामने झुकना पड़ता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल