लाइव न्यूज़ :

पटना: ट्रेन में GRP थाना प्रभारी द्वारा TTE पर हमले पर हुई कार्रवाई, अधिकारी हुए लाइन हाजिर, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 09:58 IST

मामले में जब पुलिस अधीक्षक से पूछा गया कि ट्रेन में जीआरपी थाना प्रभारी द्वारा टीटीई पर हमले पर आपको क्या कहना है, तो उन्होंने कहा, "हमें इस संबंध में टीटीई द्वारा दर्ज प्राथमिकी की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है।"

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन में जीआरपी थाना प्रभारी द्वारा टीटीई पर हमले में कार्रवाई हुई है। आरोपी जीआरपी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही घटना की जांच हो रही है, जो भी दोषी पाया जाएग उसके खिलाफ कार्रवाी होगी।

पटना:बिहार में एक ट्रेन में खुद पर हमला होने का आरोप लगाते हुए एक टिकट निरीक्षक (टीटीई) का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन राजकीय रेल पुलिस थाना के प्रभारी को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

जीआरपी थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई

पटना राजकीय रेल पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के मुताबिक, यह घटना बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई थी और इस मामले को लेकर बख्तियारपुर में जीआरपी थाना प्रभारी के पद पर तैनात अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को लाईन हाजिर कर दिया गया है। 

क्या था पूरा मामला

इस पर बोलते हुए मंडल ने कहा, ‘‘हमारे पास अभी तक केवल अवर निरीक्षक जिन्हें हाथापाई में चोट आई हैं और उनका इलाज चल रहा है, का बयान प्राप्त हुआ और उसके आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है कि वरिष्ठ टीटीई दिनेश कुमार सिंह ने पहले उन्हें एक सीट की पेशकश की थी लेकिन अचानक बाद में जब वह किसी अन्य को उपकृत करना चाहते थे, उन्हें उठने के लिए कहा।’’ 

टीटीई की उक्त ट्रेन के बख्तियारपुर पहुंचने पर जीआरपी कर्मियों द्वारा उनकी पिटाई किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमें इस संबंध में टीटीई द्वारा दर्ज प्राथमिकी की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है।" 

पीड़ित टीटीई ने लगाया जीआरपी पर आरोप

उल्लेखनीय है कि घटना के बारे में टीटीई का रोते हुए और यह आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया कि जीआरपी उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर रहा है। हालांकि मंडल ने यह स्पष्ट किया कि टीटीई जिस भी जीआरपी पुलिस थाने में शिकायत करते वहां जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पूर्व से दिए हुए हैं। 

जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

मामले में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस केस के जांच का जिम्मा राजकीय रेल पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुशांत चंचल को सौंपा गया है और उनकी जांच रिपोर्ट आने पर दोनों पक्षों में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीRailwaysवायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल