लाइव न्यूज़ :

Palghar: 2003 में बंगले में घुसकर 1.33 लाख रुपये के आभूषण और 25000 रुपये नकद चुराए, 21 साल बाद जालना से 55 वर्षीय बाबूराव अन्ना काले अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 12:33 IST

Palghar:पालघर के विरार क्षेत्र में बोलिंज-अगाशी स्थित एक बंगले में नौ जनवरी 2003 को चार व्यक्तियों ने घुसपैठ की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 1.33 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे।पड़ोस में एक बंगले को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला।511 (अपराध करने का प्रयास) और 34 (साझा मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर में डकैती और हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को 21 साल बाद जालना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पारधी गिरोह के सदस्य आरोपी बाबूराव अन्ना काले (55) को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाई हुई थी। पुलिस ने बताया कि जालना में पारतुर तालुका के अंतर्गत आने वाले वालखेड गांव में काले एक मकान में छिपा था। पालघर के विरार क्षेत्र में बोलिंज-अगाशी स्थित एक बंगले में नौ जनवरी 2003 को चार व्यक्तियों ने घुसपैठ की थी।

पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक राहुल राखा ने बताया कि उन्होंने घर में रहने वालों को बांध दिया, चाकू से डराकर उनके चेहरे कंबल से ढक दिए और 1.33 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। लुटेरों ने इसी तरह पड़ोस में एक बंगले को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि विरार पुलिस ने उसी दिन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 394 (लूट के दौरान जानबूझकर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 457 (सेंधमारी कर घर में घुसना), 511 (अपराध करने का प्रयास) और 34 (साझा मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

उन्होंने बताया कि 2005 में एक आरोपी सुचिनाथ उर्फ ​​राजेश सत्यवान पवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन काले समेत तीन अन्य फरार थे। अधिकारी ने बताया कि हाल के महीनों में मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) अपराध शाखा ने जांच के लिए नए सिरे से प्रयास किया और काले के जालना स्थित अपने गांव में रहने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से जालना के एक गांव में काले का पता लगाया और पिछले सप्ताह उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान सामने आया कि काले, हत्या का प्रयास समेत कम से कम 10 अन्य मामलों में शामिल था और उसके खिलाफ जालना तथा छत्रपति संभाजीनगर के विभिन्न थानों में यह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 2003 के डकैती मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPalgharमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?