लाइव न्यूज़ :

24 जनवरी से लापता और 6 सितंबर को शव बरामद?, प्रेमी 26 वर्षीय देबाशीष बिसोई ने 22 वर्षीय  प्रेमिका निरुपमा परिदा को मारा, मुझे धोखा दे रही थी और मैंने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 21:09 IST

पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को भरतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मृत महिला निरुपमा परिदा भुवनेश्वर के भरतपुर इलाके में एक व्यवसायी के घर पर सहायिका के रूप में कार्यरत थी।पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को भरतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया गया था। देबाशीष 24 जनवरी को निरुपमा को तपंग ले गया और उसी दिन उसकी हत्या कर दी।

भुवनेश्वरः ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर में 22 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह महिला इस साल 24 जनवरी से लापता थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव शुक्रवार को खुर्दा जिले के तपंग में एक खाली पड़ी पत्थर की खदान से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान 26 वर्षीय देबाशीष बिसोई के रूप में की है, जो भुवनेश्वर में बिजली मिस्त्री का काम करता है। मृत महिला निरुपमा परिदा भुवनेश्वर के भरतपुर इलाके में एक व्यवसायी के घर पर सहायिका के रूप में कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को भरतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को भरतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि देबाशीष का निरुपमा के साथ प्रेम संबंध था और उसे शक था कि महिला उसे धोखा दे रही है। उन्होंने बताया कि देबाशीष 24 जनवरी को निरुपमा को तपंग ले गया और उसी दिन उसकी हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि उसने शव को खाली पड़ी पत्थर की खदान में फेंक दिया, जो अब एक जलाशय में तब्दील हो चुकी थी। पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि जांच में पुलिस को गुमराह करने के लिए देबाशीष ने चालाकी से निरुपमा का मोबाइल फोन कुछ देर के लिए चालू कर दिया, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह बच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि पुलिस को न तो निरुपमा का शव मिला और न ही शुरुआती चरण में उसके बारे में कोई सुराग मिला, इसलिए मामले को सुलझाना बहुत मुश्किल हो गया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गहन जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद संदिग्ध (देबाशीष) को पकड़ लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?