लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर फोन चार्ज नहीं करें, पुलिस ने जारी किया परामर्श, जानें क्या है वजह

By भाषा | Updated: September 15, 2022 19:52 IST

ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘अपने फोन सार्वजनिक स्थानों जैसे मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, यूएसबी पावर स्टेशन आदि पर चार्ज ना करें। साइबर ठग आपके मोबाइल फोन से निजी सूचनाएं चुराना चाहते हैं और आपके फोन में मैलवेयर इंस्टाल करना चाहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर अपना फोन चार्ज नहीं करने की सलाह दी है।साइबर विशेषज्ञों का विचार है कि ‘जूस जैकिंग’ के जरिए मोबाइल हैंडसेट से डेटा चोरी संभव है। हैंडसेट चार्जिंग के दौरान आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डेटा चुरा सकते हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए राज्य पुलिस ने बृहस्पतिवार को परामर्श जारी कर लोगों से सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर अपना फोन चार्ज नहीं करने की सलाह दी है।

सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर आधुनिक उपकरणों की मदद से मोबाइल हैंडसेट से डेटा चोरी की आशंकाओं के बीच पुलिस ने यह परामर्श जारी किया है। ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘अपने फोन सार्वजनिक स्थानों जैसे मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, यूएसबी पावर स्टेशन आदि पर चार्ज ना करें।

साइबर ठग आपके मोबाइल फोन से निजी सूचनाएं चुराना चाहते हैं और आपके फोन में मैलवेयर इंस्टाल करना चाहते हैं।’’ साइबर विशेषज्ञों का विचार है कि ‘जूस जैकिंग’ के जरिए मोबाइल हैंडसेट से डेटा चोरी संभव है। उन्होंने कहा कि ठग/धोखेबाज सार्वजनिक यूएसबी चार्जिंग स्टेशनों पर मैलवेयर लोड कर सकते हैं और हैंडसेट चार्जिंग के दौरान आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डेटा चुरा सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि कई लोग अपना चार्जर और पावर बैंक रखते हैं लेकिल कई लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगे चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग करते हैं। इससे पहले चार सितंबर को ओडिशा पुलिस ने ट्वीट करके लोगों को साइबर ठगों से सावधान किया था। भुवनेश्वर शहरी जिले में 2020 के 108 के मुकाबले 2021 में साइबर अपराध के 146 मामले दर्ज हुए हैं। 

टॅग्स :Cyber Crime Police StationOdishaData Centers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जनगणना के बीच सक्रिय हुए साइबर अपराधी, खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों को बना रहे हैं ठगी का शिकार

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी