लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बेटी का रेप कर मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2019 16:28 IST

ओडिशा: आरोपी ने मां के सामने ही बेटी का रेप किया गया था। लेकिन मां ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मार डाला। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ भी मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक,आरोपी की पहचान जाजपुर जिले में धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुमारी गांव के निवासी बिजया बेहरा के रूप में की गई है। आरोपी ने घटना को 2 मई को अंजाम दिया था।

ओडिशा पुलिस ने एक शख्स को नाबलिग लड़की से रेप और उसकी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओडिशा के जाजपुर जिला के पुलिस ने इस बात की जानकारी सोमवार (4 जून) को दी है। घटना पिछले महीने मई की है। आरोपी अपनी लड़की का रेप और उसकी मां की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि है आरोपी ने पूछताछ के दौरान रेप और हत्या कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक,आरोपी की पहचान जाजपुर जिले में धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुमारी गांव के निवासी बिजया बेहरा के रूप में की गई है। जिसे पुलिस टीम ने रविवार रात केरल में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना को 2 मई को अंजाम दिया था। आरोपी ने मां के सामने ही उसकी बेटी का रेप किया था। 

पुलिस का कहना है कि वो आरोपी के मोबाइल फोट पिछले महीने से ही ट्रैक कर रही थी। जैसे ही पुलिस को आरोपी के लोकेशन का पता चला उन्होंने केरल जाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को एरोड्रम इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया।  

आरोपी ने मां के सामने ही बेटी का रेप किया गया था। लेकिन मां ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मार डाला। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ भी मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

इंडिया टूडे के मुताबिक, मामले 4 मई 2019 को सामने आया। जब कुछ स्थानीय लोगों ने रात में एक लड़की की मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वहां के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है और एक नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है, जो मदद के लिए गुहार लगा रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस को जांच में करने में देरी इसलिए हुई क्योंकि पीड़िता की हालत काफी गंभीर थी और वो बयान नहीं दर्ज करा पा रही थी। पीड़िता के बयान के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस ने कहा, विक्की और बेहरा दोनों ने जबरन लड़की को उसके घर से उठा लिया और देउली पहाड़ी पर ले गए, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन पहाड़ी पर जाने के बाद विक्की अपने घर लौट आया था। 

टॅग्स :ओड़िसारेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो