लाइव न्यूज़ :

ISIS माड्यूल केस में छह राज्यों के 13 ठिकानों पर NIA ने ली तलाशी, आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद किए

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 15:30 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के छह राज्यों में अलग-अलग 13 जगहों पर आईएसआईएस माड्यूल केस की जांच में तलाशी ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित मामले में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने 6 राज्यों में 13 ठिकानों की तलाशी लीआईएसआईएस माड्यूल केस की जांच के सिलसिले में हुई तलाशीतलाशी के दौरान एनआईए ने आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद किए हैं

नई दिल्ली :आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी  (एनआईए) ने देश के छह राज्यों में अलग-अलग 13 जगहों पर तलाशी ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यह तलाशी अभियान आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित गतिविधियों की जांच के मामले में चलाया। संग्दिग्ध परिसरों की तलाशी के दौरान एनआईए ने आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद किए हैं। तलाशी अभियान की जानकारी ट्विटर पर देते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन, गुजरात के भड़ौच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिलों, बिहार के अररिया जिले, कर्नाटक के भटकल और तुमकुर जिलों, महाराष्ट्र के नांदेड़ और कोल्हापुर और उत्तर प्रदेश के देवबंद में आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित मामले में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गई है। एनआईए की ये तलाशी आईएसआईएस माड्यूल केस (RC-26/2022/NIA-DLI) के सिलसिले में हुई है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से देश भर में सांप्रदायिक आधार पर होने वाली हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद देश भर में गला रेत कर जान लेने की कई वारदातें हुई हैं। इन घटनाओं में भी आईएसआईएस का कनेक्शन होने की संभावना जताई गई थी। हाल ही में बिहार के फुलवारी शरीफ से अतहर परवेज और जलालुद्दीन नाम के दो आरोपियों को केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी (IB) के इनपुट्स के आधार गिरफ्तार किया गया था। इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना यात्रा के दौरान हमले की साजिश रचने का आरोप था। इस मामले में जांच जैसै-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे अन्य तथ्य भी सामने आने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले की जांच भी एनआईए को सौंप दी है।

31 जुलाई को ही उत्तर प्रदेश एटीएस ने देवबंद में छापेमारी कर के कर्नाटक के एक छात्र फारूख को हिरासत में लिया है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार फारूख व्हाट्सएप्प के माध्यम से आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री शेयर किया करता था। 

टॅग्स :एनआईएआईएसआईएसयूपी क्राइमगुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला