लाइव न्यूज़ :

दलित को अगवा कर पिला दी शराब, फिर पेशाब कर उसे भी किया पीने को विवश; पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: February 1, 2022 09:52 IST

इस मामले में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 365 और 382 सहित एससी/एसटी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चूरू में एक दलित के साथ मारपीट करने और पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है।पुलिस इस घटना के पीछे आपसी रंजिश बता रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जयपुर:राजस्थान के चूरू जिले में आपसी रंजिश के कारण एक दलित को पहले अगवा कर उसे खूब पीटा फिर उस पर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 27 जनवरी को पीड़ित राकेश मेघवाल को उसके घर से अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर उसे वहां पेशाब पीने को मजबूर किया था। मामले में मेघवाल के पुलिस से शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मेघवाल का यह भी आरोप है कि वे उसके जाति को लेकर गालियां भी दिए थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, उमेश जाट ने जाट समुदाय के सात अन्य लोगों राजेश, राकेश, ताराचंद, बीरबल, अक्षय, बिदादीचंद और दिनेश के साथ 26 जनवरी को उसके घर आए थे और पीड़ित को उठाकर एसयूवी में एक सुनसान जगह ले गए थे। आरोपियों ने मेघवाल को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर शराब की खाली बोतलों में पेशाब कर उसे जबरन पीलाया। इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ मारपीट किया और फिर उसे घर छोड़ गए। 

मेघवाल का यह भी आरोप है कि उन लोगों ने उसे जातिवादी गालियां भी दी थी और अपमानित करते हुए कहा कि उन्हें (दलितों को) जाट समुदाय के साथ टकराव की हिम्मत करने के लिए सबक सिखाया है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मेघवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस सिलसिले में उमेश और बीरबल नामक दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। इसमें शामिल अन्य फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 365 और 382 सहित एससी/एसटी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

आपसी रंजिश का है मामला

पीड़ित का कहना है कि उनके साथ पिछले साल होली पर एक विवाद हुआ था जिसके कारण ही हो सकता है कि वे इससे बदला लिए हैं। उसके अनुसार, पिछले साल होली पर जब वह वाद्ययंत्र बजा रहा था तो आरोपियों ने उस पर कथित टिप्पणियां की थी जिसके बाद उन लोगों में विवाद हुआ था। पीड़ित का कहना है कि हो सकता है कि वे इसी कारण उसके साथ ऐसा सलूक किए हैं। इस मामले जांच अधिकारी और रतनगढ़ के सर्किल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा, ‘‘इस बात की पुष्टि हो गई है कि पीड़ित को पीटा गया था और इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’’

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceशराबभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए