लाइव न्यूज़ :

क्या ऑनलाइन Free Fire Game की लत ने ली नाबालिग की जान? शक की पुष्टि के लिए पुलिस जांच में जुटी तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 17:43 IST

वहीं नाबालिग के घरवाले और स्कूल के टीचरों ने उसके किसी गेम की लत की बात से इन्कार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, गरेना फ्री फायर गेम की लत ने एक नाबालिग की जान ले ली है। घटना से पहले माइनर ने अपने मां बाप को कॉल भी किया था लेकिन उसकी बात नहीं हो पाई थी। पुलिस गेम के जरिए मौत के कारणों का पता लगा रही है।

मुंबई: मध्य मुंबई के हिंदमाता इलाके में एक 14 साल के लड़के की मौत की खबर सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में यह पता चला है कि नाबालिग को एक गेम की लत थी और हो सकता है कि इसी के कारण उसने सुसाइड किया है। वहीं नाबालिग के घरवाले और स्कूल के टीचर का कहना है कि उसके किसी गेम की लत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के वक्त माइनर के माता पिता घर पर नहीं थे। लाश को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में लग गई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, रविवार को नाबालिग अपने घर में था और उसके माता पिता शहर से बाहर ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्हें माइनर ने कॉल कर कुछ कहना चाह रहा था, लेकिन ट्रेन में नेटवर्क नहीं होने के कारण उससे बात नहीं हो पाई थी। फिर कुछ देर बाद जब उसके पिता ने कॉल किया तो उस समय नाबालिग ने फोन नहीं उठाया था। घर वापस लौटने पर नाबालिक के घरवालों ने जब गेट खुलवाना चाहा तो उसने गेट नहीं खोला था। इसके बाद किसी प्रकार से वे घर में घुसे तो वहां वे नाबालिग को मरा पाया था। 

पुलिस ने जांच में पाया था गेम की लत का शिकार

शुरूआती जांच में पुलिस का कहना है कि माइनर हर वक्त इंटरनेट पर ऑनलाइन गेम और क्रिक्रेट के बारे में सर्च करता था। पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर वह एक प्रसिद्ध  बैटल रॉयल मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर को खेलता था और उसे इसकी नशा थी। आपको बता दें कि सरकार ने गरेना फ्री फायर को इसी हफ्ते बैन कर दिया है। इसके साथ कई और चीनी मोबाइल एप को भी बंद किया गया है। पुलिस अब इस गेम से यह भी पता लगाना चाह रही है कि घटना से पहले क्या उसके साथ किसी ने यह गेम खेला है। वे यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गेम के दौरान ही ऐसी कोई घटना तो नहीं न घटी है जिससे उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया गया हो। 

टॅग्स :क्राइमइंटरनेटऐपचीनभारतक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई