लाइव न्यूज़ :

अजनबी के लिए दरवाजा खोलने पर इराकी YouTuber ने कर दी बेटी की हत्या, मरने के बाद उसकी वर्जिनिटी का भी लगाया पता

By आजाद खान | Updated: January 15, 2022 08:29 IST

बताया जा रहा है कि मोहम्मद अल-एसावी ने शरिया कानून को फॉलो करते हुए इस अपराध को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइराकी YouTuber मोहम्मद अल-एसावी के अपनी ही बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है।पिता पर आरोप है कि बेटी द्वारा अजनबी के लिए दरवाजा खोलने पर यह हत्या की गई है।हत्या के बाद मोहम्मद अल-एसावी ने अपनी बेटी के वर्जिनिटी का भी पता लगाया था।

इराक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक पिता ने अपने ही बेटी का मर्डर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इराकी YouTuber और कॉमेडियन मोहम्मद अल-एसावी ने अपने ही बेटी का मर्डर बस इस बात के लिए कर दिया कि उसने घर के बाहर आए एक अजनबी के लिए दरवाजा खोला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद अल-एसावी की बेटी ने यह समझा था कि दरवाजे पर उसका भाई आया है और वह इसलिए दरवाजा खोलने को चली गई थी। लेकिन दरवाजा खोलने के बाद उसे पता चला कि वहां उसका भाई नहीं है, बल्कि कोई और है। इस बात से नाराज पिता मोहम्मद अल-एसावी ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। वहीं इस हत्या के बाद उसे अस्पताल ले जाने की भी बात सामने आ रही है जहां उसने यह जानना चाहा कि उसकी बेटी अभी भी वर्जिन है या नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्टस के मुताबिक, यह मामला इराक का है जहां पर एक नामी यूट्यूबर ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। पिता पर आरोप है कि वह शरिया कानून के तहत इस हत्या को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बस इस बात पर ही अपनी बेटी का मर्डर कर दिया कि उसने एक अजनबी के लिए दरवाजा खोला था। हालांकि खबर यह भी सामने आ रही है कि लड़की ने यह समझा था कि दरवाजे पर उसका भाई आया इसलिए वह दरवाजा खोलने के लिए गई थी। लेकिन उसका पिता यह बात नहीं समझ पाया था और अपनी बेटी की हत्या कर दी। पिता पर यह भी आरोप लगा है कि वह इस हत्या के बाद उसे अस्पताल भी ले गया और वहां पर उसका इलाज न कराने के बावजूद उसका वर्जिनिटी टेस्ट करवाया ताकि वह यह जान सके कि उसकी बेटी अभी भी वर्जिन है या नहीं है। पिता के इस अपराध की घोर निंदी हो रही है।

शरिया कानून में गैर मर्द के सामने आना है अपराध

आपको बता दें कि यह अभी पता चल पा रहा है कि यह हत्या शरिया कानून के तहत की गई है। शरिया कानून में किसी महिला को दूसरे मर्द के सामने जाना एक संगीन अपराध माना जाता है। इसीलिए जब मोहम्मद अल-एसावी को लगा कि उसकी बेटी किसी अजनबी के लिए गेट खोलने गई थी तो उसने इस हत्या को अंजाम दिया है। शरिया कानून दुनिया के कई हिस्सों में लागू है जिसके नियम काफी सख्त होते हैं। शरिया कानून को मानने वाले देशों में सऊदी अरब का नाम सबसे आगे आता है। 

टॅग्स :इराकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयू ट्यूबहत्यावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली