लाइव न्यूज़ :

पंजाब के तरणतारण में नवनिर्वाचित सरपंच की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने उनकी कार रोकी, हैलो किया, फिर धायं धायं चलाई गोलियां

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2024 21:00 IST

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सरपंच अपने दोस्तों के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 3 युवकों ने कार रोकी और उन्हें हैलो किया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक पर सवार तीन लोगों ने रजविंदर सिंह की कार रोकी और उन्हें गोली मार दीफायरिंग में सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गएपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है

चंडीगढ़:पंजाब के तरणतारण में पट्टी गांव तलवंडी मोहर के नवनिर्वाचित सरपंच रजविंदर सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजविंदर के आप पार्टी से अच्छे संबंध हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी घटना का वर्णन करते हुए बताया कि "बाइक पर सवार तीन लोगों ने रजविंदर सिंह की कार रोकी और उन्हें गोली मार दी।" प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सरपंच अपने दोस्तों के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 3 युवकों ने कार रोकी और उन्हें हैलो किया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सरपंच की पहचान रजविंदर सिंह उर्फ ​​राज रूप के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया, "रजविंदर सिंह को विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद घर लौटते समय तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।"

पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हत्या क्यों की गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गांव तलवंडी मोहर सिंह के नवनिर्वाचित सरपंच रजविंदर सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त किया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पीआर रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त था। रजविंदर को गांव तलवंडी मोहर सिंह (एससी) का निर्विरोध सरपंच घोषित किया गया था। 

 

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टीPunjab Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो