लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के 7 की मौत, रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे अस्पताल, बालू से भरे ट्रक ने कार को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 17:15 IST

नेल्लोर जिले के संगम मंडल के पास बालू से भरे ट्रक के कार को टक्कर मारने से 15 वर्षीय लड़की समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की अपील की।

संगमः नेल्लोर जिले में बुधवार को एक बालू से भरे ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा संगम मंडल के पास उस समय हुआ जब सामने से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक नेल्लोर शहर के रहने वाले थे और आत्मकुर सरकारी अस्पताल अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “नेल्लोर जिले के संगम मंडल के पास बालू से भरे ट्रक के कार को टक्कर मारने से 15 वर्षीय लड़की समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

रेड्डी ने वाईएसआरसीपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह हादसा मुझे बेहद विचलित कर गया और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’ उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की अपील की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए